टेक एंड गैजेट्स

किसी भी पुराने फोन की बैटरी 50% छूट के साथ रिप्लेस कराएं, सिर्फ 5 दिन ही है ऑफर

कंपनी ने Care and Connect Service Week की शुरुआत की है, जिसके तहत चुनिंदा Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन्स की बैटरी रिप्लेसमेंट पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए है और 25 अगस्त से 30 अगस्त तक मान्य रहेगा।

Image

Xiaomi's Care and Connect Service/Photo- Xiaomi

यदि आप भी अपने पुराने रेडमी, एमआई या शाओमी के फोन की बैटरी लाइफ से परेशान हैं या बैटरी में कोई दिक्कत है और आप बैटरी बदलवाना चाह रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। आप 50 प्रतिशत छूट के साथ शाओमी, रेडमी या एमआई के किसी भी पुराने फोन की बैटरी को रिप्लेस करवा सकते हैं।

Xiaomi ने भारत में अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर की घोषणा की है। कंपनी ने Care and Connect Service Week की शुरुआत की है, जिसके तहत चुनिंदा Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन्स की बैटरी रिप्लेसमेंट पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए है और 25 अगस्त से 30 अगस्त तक मान्य रहेगा।

बैटरी रिप्लेसमेंट पर 50% तक की छूट

Xiaomi ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) पोस्ट में बताया कि इस सर्विस कैंपेन के दौरान ग्राहकों को बैटरी रिप्लेसमेंट पर 50% तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर खासतौर पर उन उपयोगकर्ताओं के लिए फायदेमंद है जिनके फोन में बैटरी ड्रेन या स्लो चार्जिंग की समस्या है। डिस्काउंट के बाद बैटरी बदलवाने का खर्च हर स्मार्टफोन मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होगा।

फ्री सर्विसेज भी मिलेंगी

  • फ्री सॉफ्टवेयर अपग्रेड: ताकि यूजर अपने फोन को लेटेस्ट MIUI या HyperOS वर्जन पर चला सकें।
  • फ्री डिवाइस हेल्थ चेकअप: जिसमें जरूरी कंपोनेंट्स की डायग्नोस्टिक और ओवरऑल परफॉर्मेंस चेक शामिल है।
  • फ्री क्लीनिंग और सैनिटाइजेशन: ताकि डिवाइस बेहतर और सुरक्षित तरीके से काम कर सके।
ये सभी सुविधाएं ग्राहक केवल Xiaomi के अधिकृत सर्विस सेंटर्स से ही पा सकेंगे।

पुराने स्मार्टफोन्स के लिए खास फायदा

यह पहल खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो पुराने स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं और बैटरी से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ऐसे उपयोगकर्ताओं को अब अपने फोन की बैटरी बेहद कम लागत पर बदलवाने का मौका मिल रहा है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article