वीवो ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)
Vivo new Smartphone: स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने अपनी T-Series में एक नया स्मार्टफोन शामिल कर लिया है। टी-सीरीज का नया फोन Vivo T4 Pro है जिसे लॉन्च के साथ ही भारतीय बाजार में भी पेश कर दिया गया है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इसे चेक कर सकते हैं। कंपनी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लैस किया है।
Vivo T4 Pro को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें पहला वेरिएंट 8GB+128GB की स्टोरेज मिलती है जिसकी कीमत 27,999 रुपये है। 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। अगर आप इसका टॉप वेरिएंट यानी 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला फोन खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 31,999 रुपये खर्च करने होंगे।
अगर आप Vivo T4 Pro को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी खरीदारी के लिए इसे 29 अगस्त से उपलब्ध कराएगी। आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। इसके साथ ही वीवो इंडिया और दूसरे सभी रिटेल स्टोर्स से भी खरीदारी की जा सकेगी। कंपनी ग्राहकों को इस पर बैंक ऑफर्स भी देने वाली है। अगर आप HDFC Bank, Axis Bank या फिर SBI Bank कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। आप इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन की खरीदारी पर आपको दो महीने के लिए 10 OTT ऐप्स का फ्री ऑफर भी मिलेगा।
| Vivo T4 Pro 5G | स्पेसिफिकेशन्स |
| Display | 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले |
| Display Protection | Diamond Shield Glass |
| Chipset | Snapdragon 7 Gen 4 |
| Camera | Triple Camera- 50+50+2 MP |
| Selfie Camera | 32 Megapixel |
| Battery | 6500mAh with 90 W fastCharging |
वीवो ने अपने लेटेस्ट Vivo T4 Pro में 6.77 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है जिसमें एमोलेड पैनल मिलता है। इसमें कंपनी ने 2392x1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। स्मार्टफोन में आपको 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में आपको HDR10+ का सपोर्ट मिलती है। डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए इसमें Diamond Shield Glass दिया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन में आपको एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलने वाला है।
Vivo T4 Pro में आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया है। फोटोग्राफी लवर्स को यह स्मार्टफोन जमकर भाने वाला है। इसमें कंपनी ने रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें आपको 50+50+2 मेगापिक्सल का सेसर मिलता है। प्राइमरी कैमरे में आपको 1.8 का अपर्चर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: Jio vs Airtel vs Vi - जानें किसमें JioHotstar का प्लान है सबसे सस्ता