Flipkart Big Diwali 2024 Sale: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल की घोषणा, जानें कब से कब तक चलेगी सेल

Flipkart Big Diwali 2024 Sale: सैमसंग गैलेक्सी S23 को आगामी फ्लिपकार्ट बिग दिवाली 2024 सेल के दौरान 37,999 रुपये की रियायती कीमत पर बेचा जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के अनुसार, ग्राहक गैलेक्सी S23 FE को 29,249 रुपये में खरीद सकेंगे। आगामी सेल के तहत 64GB स्टोरेज वाला iPad (2021) 17,499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Flipkart Big Diwali 2024 Sale: फ्लिपकार्ट ने अपनी बिग दिवाली 2024 सेल की घोषणा कर दी है। सेल की शुरुआत 21 अक्टूबर से हो रही है। वहीं फ्लिपकार्ट प्लस या वीआईपी ग्राहक एक दिन पहले सेल को एक्सेस कर सकेंगे। चलिए जानते हैं फ्लिपकार्ट बिग दिवाली 2024 सेल में आपको क्या-क्या सस्ता मिलने वाला है।

Flipkart Big Diwali 2024 Sale

Flipkart Big Diwali 2024 Sale

कब से कब तक चलेगी सेल

फ्लिपकार्ट ने हाल ही में दो बड़ी फेस्टिवल सेल पूरी की हैं और अब एक नई सेल की शुरुआत हो रही है। यह सेल 21 अक्टूबर से शुरू होगी, लेकिन फ्लिपकार्ट प्लस के सदस्य इसे एक दिन पहले 20 अक्टूबर को एक्सेस कर सकेंगे। हालांकि, अब तक कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह सेल कितने दिन तक चलेगी।

End of Feed