Flipkart Big Diwali 2024 Sale: फ्लिपकार्ट ने अपनी बिग दिवाली 2024 सेल की घोषणा कर दी है। सेल की शुरुआत 21 अक्टूबर से हो रही है। वहीं फ्लिपकार्ट प्लस या वीआईपी ग्राहक एक दिन पहले सेल को एक्सेस कर सकेंगे। चलिए जानते हैं फ्लिपकार्ट बिग दिवाली 2024 सेल में आपको क्या-क्या सस्ता मिलने वाला है।
कब से कब तक चलेगी सेल
फ्लिपकार्ट ने हाल ही में दो बड़ी फेस्टिवल सेल पूरी की हैं और अब एक नई सेल की शुरुआत हो रही है। यह सेल 21 अक्टूबर से शुरू होगी, लेकिन फ्लिपकार्ट प्लस के सदस्य इसे एक दिन पहले 20 अक्टूबर को एक्सेस कर सकेंगे। हालांकि, अब तक कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह सेल कितने दिन तक चलेगी।
क्या-क्या मिलेगा सस्ता
फ्लिपकार्ट ऐप पर Flipkart Big Diwali 2024 सेल के लिए लैंडिंग पेज से पता चलता है कि सेल शुरू होने पर iPhone 15 49,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा ग्राहक Apple के MacBook Air M2 को भी रियायती कीमत पर खरीद सकेंगे। वहीं पिछली जनरेशन के AirPods मॉडल सेल के दौरान 9,999 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी S23 को आगामी फ्लिपकार्ट बिग दिवाली 2024 सेल के दौरान 37,999 रुपये की रियायती कीमत पर बेचा जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के अनुसार, ग्राहक गैलेक्सी S23 FE को 29,249 रुपये में खरीद सकेंगे। आगामी सेल के तहत 64GB स्टोरेज वाला iPad (2021) 17,499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
अन्य डिवाइस की बात करें तो मोटोरोला एज 50 फ्यूजन 21,999 रुपये और एज 50 नियो 23,999 रुपये में उपलब्ध होगा। मोटो जी85 की कीमत 16,999 रुपये होगी, जबकि मोटो जी45 की कीमत घटकर 9,999 रुपये रह जाएगी।
कितना मिलेगा बैंक डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली 2024 सेल के दौरान, ग्राहक एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारक एक निश्चित राशि से अधिक के लेनदेन पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी कैशबैक मिलता है।
