Flipkart Big Billion Days Sale: 1 रुपये में मिल रहा है Fashion Pass, सेल से पहले फ्लिपकार्ट का बड़ा धमाका

Flipkart Big Billion Days Fashion Sale का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। कंपनी की तरफ से इस मेगा सेल का पहला टीजर जारी कर दिया गया है। साल की सबसे बड़ी सेल शुरू होने से पहले ही फ्लिपकार्ट ने बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी 1 रुपये में फैशन पास ऑफर कर रही है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन में साल की सबसे बड़ी सेल शुरू होने जा रही है। अगर आप भी अपने लिए स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी या फिर होम एप्लायंसेस का कोई सामान खरीदने वाले हैं तो बस कुछ दिनों का इंतजार कर लीजिए। फ्लिपकार्ट जल्द ही Big Billion Days Sale को लाइव करने वाला है। कंपनी की तरफ से साल की सबसे बड़ी सेल का टीजर भी जारी कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट हर साल की तरह इस साल भी अपने ग्राहकों को BBD Sale में भारी भरकम डिस्काउंट देने वाला है।

Flipkart ig Billion Days Sale

फ्लिपकार्ट में जल्द ही शुरू होने वाली है साल की सबसे बड़ी मेगा सेल। (File Photo)

फ्लिपकार्ट की तरफ से फिलहाल अभी साल की सबसे बड़ी मेगा सेल की डेट का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी 15 सितंबर से Big Billion Days Sale 2025 को लाइव कर सकती है। अगर इस तारीख से सेल लाइव होती है तो Flipkart VIP, Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स एक दिन पहले यानी 14 सितंबर से ही डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा सकेंगे।

End of Feed