ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन में साल की सबसे बड़ी सेल शुरू होने जा रही है। अगर आप भी अपने लिए स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी या फिर होम एप्लायंसेस का कोई सामान खरीदने वाले हैं तो बस कुछ दिनों का इंतजार कर लीजिए। फ्लिपकार्ट जल्द ही Big Billion Days Sale को लाइव करने वाला है। कंपनी की तरफ से साल की सबसे बड़ी सेल का टीजर भी जारी कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट हर साल की तरह इस साल भी अपने ग्राहकों को BBD Sale में भारी भरकम डिस्काउंट देने वाला है।
फ्लिपकार्ट की तरफ से फिलहाल अभी साल की सबसे बड़ी मेगा सेल की डेट का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी 15 सितंबर से Big Billion Days Sale 2025 को लाइव कर सकती है। अगर इस तारीख से सेल लाइव होती है तो Flipkart VIP, Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स एक दिन पहले यानी 14 सितंबर से ही डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा सकेंगे।
BBD Sale से पहले फ्लिपकार्ट का धमाका
Flipkart ने Big Billion Days Sale शुरू होने से पहले ही एक धमाकेदार ऑफर पेश कर दिया है। कंपनी अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए 1 रुपये का फैशन पास लेकर आई है। इस पास के जरिए आप फैशन प्रोडक्ट पर एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। फ्लिपकार्ट के इस धांसू ऑफर ने फैशन लवर्स की मौज करा दी है।
फ्लिपकार्ट का यह फैशन पास सस्ता होने के साथ साथ आपको पैसे बचाने का भी शानदार मौका दे रहा है। इस पास का इस्तेमाल करके आप सीधे-सीधे 100 रुपये की अतिरिक्त बचत कर पाएंगे। फेस्टिव सीजन सेल में ग्राहक डिस्काउंट के साथ खरीदारी करना पसंद करते हैं। BBD सेल में आपको डिस्काउंट तो मिलेगा ही लेकिन आप सिर्फ 1 रुपये खर्च करके खरीदारी पर अतिरिक्ट बचत भी कर पाएंगे। मतलब फ्लिपकार्ट के इस फैशन पास को आप छोटा पैक बड़ा धमाका कह सकते हैं।
अगर आप Flipkart BBD Sale 2025 में कपड़े, फुटवियर, ब्यूटी प्रोडक्ट या फिर फैशन से रिलेटेड कोई और सामान खरीदते हैं तो 1 रुपये के फैशन पास से एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकेंगे। आइए आपको बताते हैं कि कैसे इस पास को खरीद सकते हैं और इसे रिडीम कैसे किया जा सकता है।
Flipkart Fashion Pass को ऐसे खरीदें
- Fashion Pass को खरीदने के लिए सबसे पहले फ्लिपकार्ट के ऐप पर जाएं।
- अब आपको सर्च बार में
Flipkart Big Billion Days Fashion Sale Pass टाइप करें। - Fashion Pass आने पर Buy Now के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको 1 रुपये का पेमेंट करना होगा
- पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद यह Fashion Pass आपके My Rewards सेक्शन में जुड़ जाएगा।
इस बात का रखें ध्यान
अगर आप इस फैशन कार्ड को खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो बता दें कि यह पास बिग बिलियन डेज सेल या फिर अधिकतम 30 सितंबर तक चलने वलाा है। हर एक ग्राहक सिर्फ एक पास ही खरीद सकता है। यह पास सिर्फ एक ऑर्डर पर ही रिडीम होगा।
