Flipkart Big Bang Diwali Sale इस दिन से हो रही है शुरू, iPhones में बड़ा डिस्काउंट चाहने वालों की हुई मौज

Flipkart Big Bang Diwali Sale: 11 अक्टूबर से लाइव होने वाली सेल में आपको iPhone 16 पर तगड़ा फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा सेल ऑफर में आप Google Pixel 9 Pro को भी अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकेंगे।

Flipkart Big Bang Diwali Sale: अगर आप बिग बिलियन डेज सेल के मौके पर सस्ती कीमत में स्मार्टफोन खरीदने से चूक गए हैं तो आपके पास एक बार फिर से मौका आने वाला है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक नई धमाकेदार सेल लाइव करने जा रहा है। फ्लिपकार्ट अपने करोड़ों फैंस के लिए 11 अक्टूबर से Big Bang Diwali Sale शुरू करेगा। इस नई सेल में कंपनी Apple, Google और OnePlus समेत दूसरे कई प्रीमियम ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट देने वाली है। Big Bang Diwali Sale में आ iPhone 16 को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकेंगे।

Flipkart Big Bang Diwali Sale

बिग बैंग दिवाली सेल ऑफर में आप प्रीमियम स्मार्टफोन्स को सस्ती कीमत में खरीद पाएंगे। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप दिवाली के मौके पर आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खरीदारी का शानदार मौका है। 11 अक्टूबर से लाइव होने वाली सेल में आपको iPhone 16 पर तगड़ा फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा सेल ऑफर में आप Google Pixel 9 Pro को भी अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकेंगे।

End of Feed