Flipkart Diwali Sale में iPhone पर 20,000 तक की छूट, जानें iPhone 17 और iPhone 18 Pro पर मिल रहा कितना डिस्काउंट?

iPhone खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Reliance Digital पर खास ऑफर उपलब्ध है। यहां पुराने फोन को एक्सचेंज करने और बैंक डिस्काउंट का फायदा लेकर iPhone 17 Pro और iPhone Air कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं।

Reliance Digital पर iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की लिस्ट कीमत 1,22,990 रुपये है। इस पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू भी कीमत से घटाई जाएगी। कंपनी की ओर से बताई गई कैलकुलेशन में iPhone 15 Pro के बदले 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू शामिल है। इस तरह सभी ऑफर जोड़ने पर फोन की प्रभावी कीमत 54,990 रुपये हो जाती है।

iphone 17 Pro and 18 pro Deals

हालांकि, यह समझना जरूरी है कि 54,990 रुपये हर ग्राहक को मिलने वाली फिक्स कीमत नहीं है। इसके लिए पुराने फोन की अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू मिलना जरूरी है। अगर आपका फोन पुराना है या उसकी कंडीशन अच्छी नहीं है, तो उसकी एक्सचेंज वैल्यू कम हो सकती है। ऐसे में आपको iPhone 17 Pro के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं।

End of Feed