टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 सीरीज कब होगी लॉन्च? Apple की एक गलती और लॉन्च डेट का हो गया खुलासा

iPhone 17 Series का इंतजार बेसब्री के साथ हो रहा है। अगर आप iPhone 17 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आपको नए आईफोन के लिए बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एप्पल की एक गलती से अपकमिंग आईफोन सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है।

Image

आईफोन 17 को कंपनी सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में लॉन्च कर सकती है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

iPhone 17 Launch Date: एप्पल की नई आईफोन iPhone 17 सीरीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। Apple फैंस को लेकर नई आईफोन सीरीज को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। अब कुछ ही दिन बचे हुए जब हमारे सामने नए आईफोन्स सामने होंगे। पिछले कई दिनों से iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट को लेकर चर्चा चल रही थी लेकिन अब यह सामने आ चुका है कि कंपनी कब इसे लॉन्च करने वाली है। Appl की तरफ से iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है के लेकिन, कंपनी की ही एक गलती से नई सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है।

दरअसल Apple TV पर गलती से हुई एक पोस्ट से इस बात का हिंट मिल गया है कि कंपनी कब iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करेगी। कंपनी की एक छोटी सी गलती ने करोड़ों फैंस को आखिर ये राहत तो दे दी है कि अब उन्हें iPhone 17 के लिए ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं कि कब आईफोन 17 सीरीज लॉन्च हो सकती है।

इस दिन लॉन्च हो सकती है iPhone 17 सीरीज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टिप्स्टर ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। टिप्स्टर की तरफ से शेयर किया गया यह स्क्रीनशॉट एप्पल के आधिकारिक इनवाइट जैसा लग रहा है। बताया जा रहा है कि इस पोस्ट को एप्पल टीवी ऐप पर शेयर किया गया है। हालांकि एप्पल टीवी की तरफ से इस पोस्ट को तुरंत हटा लिया गया। लेकिन, तब तक कई सारे यूजर्स ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया।

टिप्स्टर की तरफ से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक कंपनी 9 सिंतबर को iPhone 17 सीरीज के लिए मेगा इवेंट आयोजित करेगी। मतलब इसी दिन फैंस के लिए iPhone 17 को लॉन्च किया जाएगा। आपको फिर से बता दें कि फिलहाल कंपनी की तरफ से अभी इसको लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

नई सीरीज में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स

iPhone 17 सीरीज में इस बार काफी कुछ नया होने वाला है। आईफोन लवर्स को इस बार नए फीचर्स तो मिल ही सकते हैं इसके साथ ही इस बार आईफोन का नया डिजाइन भी देखने को मिल सकता है। नई सीरीज में कंपनी 4 आईफोन्स को लॉन्च कर सकती है। इसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि परफॉर्मेंस के लिए कंपनी नई सीरीज के सभी मॉडल्स में Apple A19 Bionic चिपसेट दे सकती है। इसके साथ ही लॉन्च इवेंट में कंपनी iOS 26 को भी लॉन्च कर सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article