घड़ी है या मोबाइल, Fire-Boltt लाया सिम कार्ड वाला रिस्टफोन, वेब सीरीज भी देख सकेंगे

Fire-Boltt Dream Wristphone: फायर-बोल्ट ड्रीम रिस्टफोन में 2.02 इंच बड़ी स्क्रीन है। इसके साथ फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट, SpO2 और कैलोरी मॉनिटर मिलते हैं। इसमें IP67 रेटिंग भी है। रिस्टफोन में यूजर्स ओटीटी भी देख सकते हैं।

Fire-Boltt Dream Wristphone: फायर-बोल्ट ने बुधवार को फायर-बोल्ट ड्रीम को भारत में लॉन्च कर दिया है, जो एक 'रिस्टफोन' है। कंपनी का दावा है कि यह नियमित स्मार्टफोन द्वारा किए जाने वाले लगभग सभी काम कर लेता है। यह एंड्रॉइड पर चलता है और इसके साथ 4जी एलटीई कनेक्टिविटी का सपोर्ट है। यानी आप बिना मोबाइल की मदद के भी इससे कॉलिंग कर सकते हैं। इसमें आप ओटीटी भी देख सकते हैं।

Fire-Boltt Dream Wristphone

Fire-Boltt Dream Wristphone

Fire-Boltt Dream Wristphone: कीमत

फायर-बोल्ट ड्रीम की भारत में कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। रिस्टफोन को 12 स्ट्रैप कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। जिसमें एक्वा सर्ज, चेरी हग, कोरल ब्रीज, फॉरेस्ट फ्रिंज, फ्यूजन फ्लिकर और शैडो ग्लाइड सहित विकल्पों की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं फायर-बोल्ट ड्रीम कोको कॉउचर और मिडनाइट ग्रेस लेदर स्ट्रैप वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत 6,299 रुपये है। वहीं आयरिश ग्लैम, मिडनाइट स्टील और स्काई सिजल मेटालिक स्ट्रैप वेरियंट को 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। रिस्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

End of Feed
Latest News

CBSE KVS NVS Result 2026: टियर 2 परीक्षा के तहत PGT (मैथ्स) और TGT (मैथ्स, संस्कृत) और नॉन-टीचिंग कैटेगरी पोस्ट में लैब असिस्टेंट का रिजल्ट जारी

Babar vs Virat: बाबर को छोड़ो विराट को देखो, कार्तिक पर बरसे पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज तनवीर अहमद

"विकास के लिए पर्यावरण से समझौता नहीं": मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया महाराष्ट्र का सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्लान, 54 नदियां होंगी पुनर्जीवित

योगी कैबिनेट ने खोला पिटारा, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और मेगा निवेश; हरिद्वार-झांसी से सुल्तानपुर तक बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

'उनसे बड़ा कोई एक्टर नहीं, उन्हें मालूम है कहां कौन सा गेम खेलना है'; बाबा रामदेव पर करण भूषण सिंह ने बोला हमला