ऑनलाइन स्कैम रोकने के लिए AI का इस्तेमाल करें फिनटेक कंपनियां, DFS सचिव की सलाह

Fintechs should use AI to curb fraud: वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव नागराजू मदिराला ने कहा कि देश के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम के तेजी से परिपक्व होने के साथ, इसका प्रभाव राष्ट्रीय सीमाओं से आगे बढ़कर ग्लोबल साउथ तक पहुंचने लगा है। इनमें जन धन योजना और जन सुरक्षा योजनाएं उल्लेखनीय हैं, जिनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और अटल पेंशन योजना शामिल हैं।

Fintechs should use AI to curb fraud: फिनटेक कंपनियों को आम लोगों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने के साथ-साथ एआई जैसी उभरती टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर धोखाधड़ी, हैकिंग और दूसरे साइबर खतरों के खिलाफ मजबूत समाधान विकसित कर अपनी ताकत और इनोवेशन का लाभ उठाना चाहिए। यह बात एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कही।

scam, istock

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव नागराजू मदिराला ने फिनटेक कंपनियों को ऑनलाइन स्कैम रोकने के लिए एआई का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। (Image-istock)

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव नागराजू मदिराला ने कहा कि देश के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम के तेजी से परिपक्व होने के साथ, इसका प्रभाव राष्ट्रीय सीमाओं से आगे बढ़कर ग्लोबल साउथ तक पहुंचने लगा है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित तीसरे ‘वित्तीय समावेशन और फिनटेक सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने वित्तीय समावेशन और उपभोक्ता संरक्षण को आगे बढ़ाने में फिनटेक की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

End of Feed