टेक एंड गैजेट्स

Samsung Unpacked Event On July 9: कौन-से स्मार्टफोन और डिवाइस होंगे लॉन्च, जानें सैमसंग के मेगा की खास बातें

Samsung Unpacked Event On July 9: गैलेक्सी Z फोल्ड सैमसंग का अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें 6.5 इंच का आउटर पैनल और 8.2 इंच का इनर पैनल शामिल होगा। स्मार्टफोन में 12GB रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा।

Image

सैमसंग के इस लॉन्च में दो नए फोल्डेबल - सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड और गैलेक्सी Z फ्लिप 7 लाने की तैयारी है। (Image-Samsung)

Samsung Unpacked Event On July 9: सैमसंग अपने नए फोल्डेबल फोन सीरीज Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह इवेंट 9 जुलाई को शाम 7:30 बजे शुरू होगा। यह इवेंट ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा। अफवाहों के अनुसार, इस इवेंट में हमें गैलेक्सी Z फ्लिप 7 FE भी देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी संभवतः गैलेक्सी ट्रिपल-फोल्ड फोन को भी टीज करने की सोच रही है।

कहां और कैसे देखें इवेंट

इस इवेंट को कंपनी के YouTube चैनल और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। लॉन्च में दो नए फोल्डेबल - सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड और गैलेक्सी Z फ्लिप 7 लाने की तैयारी है।

गैलेक्सी जेड फोल्ड 7

क्वांड्ट के अनुसार, गैलेक्सी Z फोल्ड 7 में बड़ा डिजाइन सुधार होने की उम्मीद है, जो इसे अपने पिछले मॉडल की तुलना में पतला और हल्का बनाता है। जब इसे खोला जाता है, तो कथित तौर पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.2 मिमी और फोल्ड होने पर 8.9 मिमी होती है, जो इसे मार्केट में मौजूद कुछ सबसे पतले फोल्डेबल जैसे कि ओप्पो फाइंड N5 के बराबर रखता है। वहीं इस फोन का वजन 216 ग्राम तक हो सकता है।

यानी कि गैलेक्सी Z फोल्ड सैमसंग का अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें 6.5 इंच का आउटर पैनल और 8.2 इंच का इनर पैनल शामिल होगा। स्मार्टफोन में 12GB रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 200MP का प्राइमरी शूटर, 12MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल शूटर और 10MP का टेलीफोटो शूटर होगा। इसमें संभवतः 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4400mAh की बैटरी मिलेगी। फोन की कीमत लगभग 1,69,000 होगी।

गैलेक्सी Z फ्लिप 7 में हमें 4.1 इंच का आउटर पैनल और 6.9 इंच का आउटर पैनल देखने को मिलेगा। दोनों पैनल में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। डिवाइस स्नैपड्रैगन SoC के बजाय इन-हाउस Exynos 2500 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगी। इसमें जेनेरिक चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4300mAh की बैटरी होगी। हैंडसेट भारतीय मार्केट में करीब 1,10,000 रुपये की कीमत पर आएगा।

इन दोनों के अलावा, हमें Galaxy Z Flip 7 FE भी देखने को मिल सकता है जो Galaxy Z Flip 7 का एक कमजोर वर्शन होगा। भारतीय मार्केट में इसकी कीमत कम यानी 92,000 रुपये होगी। इसमें 3.4 इंच का आउटर डिस्प्ले और 6.7 इंच का इनर डिस्प्ले होगा। डिवाइस में बाहर की तरफ़ दो सेंसर होंगे जिसमें 12MP का प्राइमरी लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल होगा। अफवाहें हैं कि फोन में 3700mAh की बैटरी होगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article