How to Find Hidden camera: टेक्नोलॉजी के दौर में प्राइवेसी बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण काम बन चुका है। अगर आप मॉल या फिर किसी शॉप से कपड़ों की खरीदारी करते हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। दरअसर कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और दूसरे समाचार वेबसाइट पर ऐसी खबरें सामने आती-रहती है जहां ट्रायल रूम या फिर होटल के कमरे में हिडेन कैमरा छुपे होने की बात होती है। ऐसे में जब भी किसी होटल, शॉपिंग स्टोर या फिर गेस्ट हाउस में होते हैं तो हिडेन कैमरा को लेकर चिंता बनी रहती है।
आपको बता दें कि टेक्नोलॉजी के दौर में हर दिन एक नया इनोवेशन देखने को मिलता है। अब स्पाई कैमरा इतने छोटे हो गए हैं कि इन्हें छोटी सी जगह पर सेट किया जा सकता है और आसानी से ये नजर भी नहीं आते। इसलिए सभी को अपनी प्राइवेसी के लिए बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
अगर आप किसी जगह पर ट्रायल रूम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिससे आप आसानी से हिडेन कैमरा का पता लगा सकते हैं। आपकी सतर्कता आपको किसी भी बड़े नुकसान से बचा सकती है।
छिपे कैमरे को ऐसे पकड़ें
- किसी भी गेस्ट हाउस या फिर होटल के रूम में जाने के बाद सबसे पहले आपको दीवारों, हुक, घड़ी की अजीब प्लेसमेंट, पावर सॉकेट को अच्छे से चेक करें। अगर कुछ असामान्य लगे तो उसे ठीक से चेक करें
- आप अपने मोबाइल की मदद से भी हिडेन कैमरे का पता लगा सकते हैं। आपको बता दें कि कई सारे हिडेन कैमरा इन्फ्रारेड लाइट का उपयोग करते हैं जो मोबाइल कैमरे में बैगनी या फिर सफद रोशन की तरह दिखते हैं। ध्यान रहे कि इसके लिए आपको कमरे की लाइट बंद करना होगा।
- आप मोबाइल की फ्लैश लाइट से भी हिडेन कैमरा को पकड़ सकते हैं। मोबाइल की लाइट जलाकर कमरे के चारो तरफ घुमाएं। कैमरे का लेंस लाइट पड़ने पर चमकेगा जिससे कैमरे की पहचान हो सकती है।
- आपको बता दें कि यदि कैमरा Wi-Fi से जुड़ा है, तो नेटवर्क स्कैनिंग ऐप्स के जरिए भी आप हिडेन कैमरा पता लगा सकते हैं। नेटवर्क स्कैनिंग आसपास मौजूद संदिग्ध डिवाइस को तुरंत डिटेक्ट कर लेगा।
- इसके अलावा अगर आपको किसी चीज पर लगता है कि कैमरा छिपा हो सकता है तो उस पर आप कपड़ा डाल सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की आपकी सतर्कता ही हर जगह पर आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। आप जितना ज्यादा अवेयर रहेंगे आपकी उतनी अधिक सुरक्षा होगी। इसलिए थोड़ी देर की जांच आपकी गोपनीयता को बनाए रखेगी।
