Fact check: क्या आपके फोन में बदल गई है कॉलिंग स्क्रीन? जानें आखिर क्या है इसके पीछे की सच्चाई

कई सारे एंड्रॉयड यूजर्स को अपने स्मार्टफोन की कॉलिंग स्क्रीन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। स्मार्टफोन के डॉयलर इंटरफेस में अचानक हुए इस बदलाव की वजह से यूजर्स के बीच में बड़ा कंफ्यूजन क्रिएट हो गया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर यह किस वजह से हुआ है।

Dialer screen change reason: अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल हो सकता है कि आपको अपने स्मार्टफोन के डॉयलर सेटिंग और फोन कॉल के इंटरफेस में अचानक से बदलाव दिख रहे हों। बिना किसी अलर्ट नोटिफिकेशन या फिर अपडेट अलर्ट के हुए इस बदलाव ने करोड़ों यूजर्स को हैरान कर दिया है। स्मार्टफोन की सेटिंग में हुए इस चेंज को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया में अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग एक दूसरे से इसके पीछे का कारण पूछ रहे हैं लेकिन, अधिकांश लोक इससे अनजान हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है?

Smartphone call

गूगल ने डॉलर ऐप को बनाया यूजर फ्रेंडली। (फोटो क्रेडिट-iStock)

दरअसल स्मार्टफोन के डायलर इंटरफेस में हुआ यह बदलाव गूगल के Material 3 Expressive रीडिजाइन का पार्ट है। गूगल की तरह से इसका अपडेट हाल ही में रिलीज किया गया है और अब इसे यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

End of Feed