टेक एंड गैजेट्स

Facebook ने लॉन्च किए नए AI फीचर्स, बदल जाएगा सोशल मीडिया का एक्सपीरियंस

Facebook की तरफ से तीन बड़े अपडेट का ऐलान किया गया है। अगर आप फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं तो आपको प्रोफाइल फोटो और टेक्स्ट स्टोरी में एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

Facebook

फेसबुक ने प्लेटफॉर्म में जोड़े धमाकेदार एआई फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

फेसबुक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करोड़ों लोग हर दिन इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लइए फेसबुक समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अब अपने यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए फेसबुक ने एक धमाकेदार फीचर पेश किया है। कंपनी का नया फीचर एक AI फीचर है जो यूजर्स को एक नया और पहले से ज्यादा क्रिएटिव एक्सपीरियंस देने वाला है।

आपको बता दें कि Facebook की तरफ से तीन बड़े अपडेट का ऐलान किया गया है। अगर आप फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं और बार-बार अपनी प्रोफाइल फोटो को चेंज करते हैं तो अब आपको एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। नया फीचर आने के बाद यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो को एनिमेटेड बना सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स अपनी स्टोरी और मेमोरी की फोटो को नए स्टाइल में बदल सकते हैं।

फेसबुक ने अपने यूजर्स को अब टेक्स्ट पोस्ट में एनिमेटेड बैकग्राउंड जोड़ने का विकल्प मिलेगा। आपको बता दें कि फेसबुक में मिलने वाले ये सभी फीचर्स Meta AI की मदद से काम करेंगे। कंपनी का कहना है कि इन नए अपडेट्स से लोग अपनी प्रोफाइल और पोस्ट को पहले से ज्यादा आकर्षक और बेहतर बना सकेंगे।

आया सबसे खास फीचर

फेसबुक में मिलने वाले नए फीचर में सबसे खास फीचर एनिमेटेड प्रोफाइल फोटो है। इस नए फीचर की मदद से आप प्रोफाइल फोटो में मूवमेंट भी जोड़ सकेंगे। नए फीचर का अच्छे से इस्तेमाल हो सके इसके लिए कंपनी ने टिप्स भी दिए। कंपनी के मुताबिक बेस्ट रिजल्ट के लिए साफ, सामने से ली गई और एक ही व्यक्ति की फोटो का इस्तेमाल करें। यूजर्स अपने फोन की गैलरी (कैमरा रोल) से फोटो चुन सकते हैं या पहले से अपलोड की गई फोटो को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी बताया कि भविष्य में इस फीचर में और भी नए एनिमेशन जोड़े जाएंगे।

Stories और Memories के लिए AI टूल

Facebook ने स्टोरी और मेमोरी के लिए Restyle नाम का नया AI टूल प्लेटफॉर्म में जोड़ दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी फोटो को एकदम नया लुक दे सकते हैं। जब कोई यूजर स्टोरी में नई फोटो डालता है या पुरानी मेमोरी शेयर करता है, तो वह Restyle के ऑप्शन पर जाकर अपनी पसंद का टेक्स्ट उसमें लिख सकता है। इसके साथ ही वह पहले से दिए गए स्टाइल जैसे एनीमे या इलस्ट्रेशन को चुन सकता है। इसके अलावा, यूजर फोटो का स्टाइल, मूड, लाइटिंग और रंग भी बदल सकता है। फेसबुक यूजर्स को बैकग्राउंड बदलने का भी ऑप्शन मिलता है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article