Global Business Summit 2026: Nvidia समेत हर बड़ी कंपनी अब भारत में डिजाइन करती है चिप: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

समिट के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत इस साल दुनिया के सबसे बड़े एआई समिट में से एक की मेजबानी करेगा। इससे यह साफ होता है कि नई तकनीकों के क्षेत्र में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है और देश “पांचवीं औद्योगिक क्रांति” के लिए खुद को तैयार कर रहा है।

Global Business Summit 2026: ET Now GBS 2026 में केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने कहा कि भारत पहले सेमीकंडक्टर क्षेत्र को लेकर संदेह में था, लेकिन अब उसे दुनिया भर में पहचान मिल रही है। उन्होंने बताया कि दुनिया की बड़ी चिप बनाने वाली कंपनियां अब भारत की तेजी से बढ़ती सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत इस साल दुनिया के सबसे बड़े एआई समिट में से एक की मेजबानी करेगा। इससे यह साफ होता है कि नई तकनीकों के क्षेत्र में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है और देश 'पांचवीं औद्योगिक क्रांति' के लिए खुद को तैयार कर रहा है।

Ashwini Vaishnaw.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ सालों में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में हमारी प्रगति बहुत तेज रही है।

उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ सालों में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में हमारी प्रगति बहुत तेज रही है। मुझे याद है, जब मैं 2022 में डावोस गया था और वहां सेमीकंडक्टर की बात होती थी, तो लोग इस पर सवाल उठाते थे।'

End of Feed