टेक एंड गैजेट्स

Apple फैंस के लिए अच्छी खबर, कंपनी भारत में इस दिन खोलने जा रही है छठा स्टोर, जानें शहर का नाम

ता दें कि एप्पल स्टोर कंपनी के रिटेल आउटलेट से काफी अलग होते हैं। स्टोर में कंपनी अपने हर एक छोटे बड़े प्रोडक्ट का एक्सपीरियंस फैंस को देती है। एप्पल स्टोर्स में लेटेस्ट आउटलेट से लेकर लेटेस्ट मैकबुक और आईपैड का एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

Image

एप्पल भारत में खोलने जा रहा है नया स्टोर। (फोटो क्रेडिट-iStock)

टेक जायंट एप्पल लगातार भारत में अपनी पकड़ को मजबूत बना रहा है। अगर आप एप्पल के फैंस हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई शहर में अपना स्टोर ओपन कर चुकी है। अब कंपनी की तरफ से भारत में एक और नया स्टोर ओपन करने का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी का नया स्टोर फैंस तक प्रोडक्ट की पहुंच को आसान बनाएगा। आपको बता दें कि एप्पल अपना छठा स्टोर मुंबई में ही खोलने जा रहा है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

एप्पल ने भारत में एक और नया स्टोर ओपन करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी का अगला स्टोर मुबंई के बोरीवली में खुलेगा। कंपनी ने छठे स्टोर का नाम Apple Borivali रखा है। बता दें कि एप्पल स्टोर कंपनी के रिटेल आउटलेट से काफी अलग होते हैं। स्टोर में कंपनी अपने हर एक छोटे बड़े प्रोडक्ट का एक्सपीरियंस फैंस को देती है। एप्पल स्टोर्स में लेटेस्ट आउटलेट से लेकर लेटेस्ट मैकबुक और आईपैड का एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

इन खुलेगा छठा एप्पल स्टोर

आपको बता दें कि Apple भारत में छठा स्टोर 26 फरवरी 2026 को ओपन करेगा। कंपनी स्टोर की ओपनिंग दोपहर 1 बजे करेगी। इसके अगले दिन यह स्टोर आम लोगों के लिए ओपन हो जाएगा। यहां आप कंपनी के हर एक छोटे बड़े और लेटेस्ट प्रोडक्ट का एक्सपीरियंस ले पाएंगे।

फैंस को मिलेगा लर्निंग सेशन

एप्पल की तरफ से नए स्टोर में फैंस को फ्री में लर्निंग सेशन दिए जाएंगे, जिससे वे अच्छी फोटो खींचना और उन्हें सही तरीके से एडिट करना सीख सकेंगे। इसके साथ ही यहां फोन और अन्य डिवाइस से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। अगर कोई नया डिवाइस खरीदना चाहता है लेकिन वह डिवाइस को लेकर कंफ्यूज है तो उसे सही और उसकी जरूरत के मुताबिक डिवाइस चुनने में मदद भी किया जाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article