पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलाने की फिलहाल कोई योजना नहीं: हरदीप सिंह पुरी

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि E20 पेट्रोल की शुरुआत से केंद्र सरकार को करीब 1.60 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है। उनके मुताबिक, इसमें से लगभग 1.40 लाख करोड़ रुपये किसानों तक पहुंचे हैं।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया है कि सरकार की फिलहाल पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की मात्रा 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि ई20 पेट्रोल को लेकर लोगों के बीच गलत जानकारी फैलाई जा रही है। उनके मुताबिक, एथेनॉल मिश्रण को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, जिनमें सच्चाई नहीं है।

Hardeep Singh Puri (2)

E20 ऐसा पेट्रोल है, जिसमें 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत सामान्य पेट्रोल मिलाया जाता है।

मंगलवार को दक्षिण गोवा में आयोजित 29वें ऊर्जा प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान पुरी ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य तय किया था। फिलहाल इससे आगे बढ़ने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि E20 पेट्रोल को लेकर एक गलत कहानी फैलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इस ईंधन को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

End of Feed