Starlink: एलन मस्क की भारत में धमाकेदार एंट्री! स्टारलिंक को मिली सैटेलाइट इंटरनेट की मंजूरी

Elon Musk’s Starlink In India: भारत के अंतरिक्ष रेगुलेटर इन-स्पेस ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में उपग्रह-आधारित इंटरनेट सेवाएं शुरू करने की अनुमति दे दी है। इन-स्पेस ने स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड को लो अर्थ ऑर्बिट उपग्रह समूह 'स्टारलिंक जेन1' के संचालन की मंजूरी दी है, जिससे कंपनी भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हो सकेगी।

Elon Musk’s Starlink In India: भारत के अंतरिक्ष नियामक इन-स्पेस (IN-SPACe) ने अरबपति उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में उपग्रह-आधारित इंटरनेट सेवाएं देने की अनुमति प्रदान कर दी है। इन-स्पेस ने अपने बयान में कहा कि उसने "स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड (SSCPL)" को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) उपग्रहों के समूह, यानी स्टारलिंक जेनरेशन-1 (Gen1) के संचालन की मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी से स्टारलिंक भारत में उपग्रह संचार सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगी।

Starlink, Elon Musk

स्टारलिंक को मिली हरी झंडी, भारत में अब आसमान से बरसेगा इंटरनेट (तस्वीर-x, istock)

पांच साल के लिए वैध है सर्विस मंजूरी

यह लाइसेंस 8 अप्रैल से प्रभावी है और पांच साल के लिए वैध रहेगा या फिर Gen1 उपग्रहों के जीवनकाल की समाप्ति तक, जो भी पहले हो। हालांकि, सेवा शुरू करने से पहले कंपनी को सभी जरूरी सरकारी विभागों से अनुमोदन, लाइसेंस और नियामकीय मंजूरियां प्राप्त करनी होंगी।

End of Feed