Elon Musk XChat: एलन मस्क हमेशा ही कुछ न कुछ ऐसा करते हैं जिससे वे सुर्खियों में छा जाते हैं। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स को खरीदने और उसमें दर्जनों बदलाव करने के बाद अब एक और बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं। मस्क अब पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप और टेलिग्राम को टक्कर देने के लिए एक नया ऐप लाने की तैयारी कर रहे हैं जो कि XChat के नाम से पेश किया जा सकता है।
मस्क के इस चैटिंग ऐप में वॉट्सऐप जैसे कई सारे फीचर्स मिलेंगे।
आपको बता दें कि XChat पहले X के अंदर ही डायरेक्ट मैसेज फीचर के रूप में मौजूद था लेकि अब कंपनी इसे एक स्वतंत्र प्लेटफॉर्म के तौर पर बनाने जा रही है। अब तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक XChat को जल्द ही एप्पल के App Store पर उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी फिलहाल शुरुआत में इसे iPad और दूसरे iOS डिवाइस के लिए पेश करेगी। इसका मतलब यह है कि एंड्रॉयड यूजर्स को को इसके लिए कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है।
एडवांस फीचर्स से लैस होगा XChat
मस्क अपने XChat को इस तरह से डिजाइन कर रहे हैं कि यह सीधे वॉट्सऐप और टेलीग्राम जैसे बड़े-बड़े ऐप्स को टक्कर दे सके। इसके साथ ही इसमें कई सारे एडवांस्ड फीचर्स के साथ प्राइवेसी फोकस्ड फीचर्स का भी सपोर्ट मिल सकता है। इस ऐप की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें वॉट्सऐप की ही तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलेगा जिससे आपकी पर्सनल चैट पूरी तरह से सेफ रहेगी।
इसमें होंगे वॉट्सऐप जैसे कई फीचर्स
XChat में यूजर्स को प्राइवेट चैट के साथ साथ ग्रुप चैट का भी फीचर मिलेगा। इसकी मदद से यूजर्स एक साथ कई लोगों से एक साथ चैट कर पाएंगे। इसके दूसरे बड़े फीचर की बात करें तो इसमें आपको भेजे गए मैसेज को एडिट करने की भी सुविधा होगी। कंपनी ने प्राइवेसी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इसमें स्क्रीनशॉट ब्लॉक करने का भी फीचर उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही इसमें आपको वॉट्सऐप की तरह Disappearing Messages का भी फीचर मिलेगा। XChat में आपको वॉइस नोट, ऑडियो नोट और वीडियो कॉलिंग का भी फीचर मिलेगा।
