xAI New Grok AI Chatbot: अरबपति एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के लिए एक AI चैटबॉट ग्रोक को पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह मार्केट में उपलब्ध चैटबॉट से एकदम अलग है और काफी मजाकिया है। हालांकि एक्स के एआई चैटबॉट का इस्तेमाल प्रीमियम+यूजर्स ही कर सकेंगे। यानी Grok AI को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं किया जाएगा।
xAI New Grok AI Chatbot
क्या है Grok AI?
एक्सएआई के अनुसार, ग्रोक को दुनियाभर के रियल टाइम नॉलेज से लैस किया गया है। यह अन्य एआई की तुलना में संवेदनशील या विवादास्पद सवालों का जवाब देगा, जो अन्य चैटबॉट नहीं कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि ग्रोक अपशब्दों का प्रयोग करने से भी नहीं कतराता है।
वेब, आईओएस और एंड्रॉयड तीने के लिए होगा उपलब्ध
एक्स ने अपनी घोषणा में कहा कि ग्रोक अगले सप्ताह से वेब, आईओएस और एंड्रॉयड पर प्रीमियम+ ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। एआई चैटबॉट को शुरुआत में अमेरिकी यूजर्स द्वारा ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, कंपनी ने इसकी ग्लोबल रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
एक्स से इंटीग्रेटेड है xAI
पिछले महीने मस्क ने कहा था कि उनके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI को उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में इंटीग्रेटेड किया जाएगा और यह एक स्टैंडअलोन ऐप के रूप में भी उपलब्ध होगा। मस्क ने xAI को "मैक्सिमम ट्रुथ-सीकिंग AI" के रूप में पोस्ट किया था जो अपने प्रतिद्वंद्वियों ओपनएआई, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट से अलग है।
ऐसे कर सकेंगे एक्सेस
ग्रोक को एक्स के वेब वर्जन और आईओएस और एंड्रॉयड पर अपडेटेड एक्स ऐप पर साइड मेनू से एक्सेस किया जा सकता है। यूजर्स आसान पहुंच के लिए प्रीमियम > प्रेफ्रेंस > एक्स्ट्रा> कस्टम नेविगेशन पर जाकर इसे ऐप के बॉटम मेनू में एड कर सकते हैं।
