Grok AI: एलन मस्क लेने जा रहे हैं ऐसा फैसला कि आपको आ जाएगा गुस्सा, कहेंगे- हद है यार

Elon Musk Grok AI: आपको तो मालूम ही है कि एलन मस्क का ध्यान हमेशा से कमाई पर ही रहा है और इसे वे कई बार साबित भी कर चुके हैं। अब एलन मस्क Grok से भी पैसे कमाना चाहते हैं, इसके लिए वे Grok चैट में विज्ञापन दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।

यदि आप भी हर रोज Grok का इस्तेमाल करते हैं और Grok आपका फेवरेट एआई टूल है तो आपके लिए एक बुरी खबर है। एलन मस्क ने Grok एआई को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है जो ग्रोक के यूजर्स को निराश कर सकता है। आपको तो मालूम ही है कि एलन मस्क का ध्यान हमेशा से कमाई पर ही रहा है और अब एलन मस्क Grok से भी पैसे कमाना चाहते हैं, इसके लिए वे Grok चैट में विज्ञापन दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।

Grok Ai/Photo-TNN

Grok Ai/Photo-TNN

खुद एलन मस्क ने दी जानकारी

X के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में एक Spaces चर्चा के दौरान विज्ञापनदाताओं से बातचीत में खुलासा किया कि कंपनी अब AI चैटबॉट Grok की क्षमताओं का वाणिज्यिक लाभ उठाने की तैयारी में है। मस्क ने बताया कि अब Grok के जवाबों और सुझावों के साथ यूजर्स को विज्ञापन दिखाए जाएंगे, जिससे कंपनी महंगे GPU का खर्च उठा सके जो Grok को चलाने में इस्तेमाल हो रहे हैं।

End of Feed