एलन मस्क को भारत से मिलेगी बड़ी सौगात, जल्द शुरू हो सकती है Starlink सर्विस

Elon Musk Starlink in india: GMPCS लाइसेंस मिलने से Starlink की सबसे बड़ी बाधा दूर हो जाएगी, खासतौर पर सुरक्षा मंजूरी जिसे गृह मंत्रालय से पास होना जरूरी था। Starlink को GMPCS लाइसेंस मिलने के बाद IN-SPACe से अंतिम मंजूरी लेनी होगी, ताकि भारतीय क्षेत्र में इसके सैटेलाइट परिचालन की अनुमति दी जा सके।

Elon Musk Starlink in india: एलन मस्क की कंपनी Starlink भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के बेहद करीब पहुंच गई है। सरकार कंपनी को ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाई सैटेलाइट (GMPCS) लाइसेंस जारी करने जा रही है। Starlink को यह लाइसेंस मिलने का रास्ता तब साफ हुआ जब उसने दूरसंचार विभाग (DoT) की सभी शर्तें मान लीं और जरूरी फीस का भुगतान कर दिया।

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है।

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है।

अब आगे क्या होगा?

सूत्रों के मुताबिक, Starlink के अधिकारी आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेंगे। कंपनी भारत में सर्विस शुरू करने के लिए सभी तकनीकी और सुरक्षा गाइडलाइनों के अनुसार काम कर रही है। GMPCS लाइसेंस मिलने से Starlink की सबसे बड़ी बाधा दूर हो जाएगी, खासतौर पर सुरक्षा मंजूरी जिसे गृह मंत्रालय से पास होना जरूरी था।

End of Feed