टेस्ला और xAI के सीईओ एलन मस्क ने अपनी AI आधारित ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया Grokipedia लॉन्च करने की घोषणा की है। X (पूर्व Twitter) पर मस्क ने इसे Wikipedia का प्रतिद्वंदी बताते हुए कहा कि “Version 1.0 Wikipedia से 10 गुना बेहतर होगा” और यहां तक कि उन्होंने दावा किया कि “0.1 वर्जन भी मेरी राय में Wikipedia से बेहतर है।” इच्छुक यूजर्स इसे Google पर Grokipedia सर्च करके या सीधे Grokipedia.com लिंक से एक्सेस कर सकते हैं।
Grokipedia
मस्क ने सितंबर के अंत में इस पहल का खुलासा किया था और इसे Wikipedia की तुलना में “एक बड़ा सुधार और xAI के उद्देश्य के लिए जरूरी कदम” बताया था। Grokipedia का होमपेज काफी साधारण है, जिसमें “Grokipedia v0.1” शीर्षक और एक सर्च बार मौजूद है, जहां यूज़र्स अपने सवाल दर्ज कर सकते हैं।
Grokipedia का पहला प्रयास और असफल लॉन्च
सोमवार को मस्क ने Grokipedia का शुरुआती वर्जन पेश किया, जो AI जेनरेटेड ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया था, हालांकि साइट केवल एक घंटे तक ही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रही और फिर एक्सेस बंद कर दी गई। शुरुआती वर्जन में Wikipedia जैसी ही विजुअल और स्ट्रक्चरल लेआउट दिखाई दी, जिसमें ChatGPT, Diane Keaton और 2026 FIFA World Cup जैसे विषय शामिल थे, लेकिन कंटेंट का आधार बहुत छोटा था, एडिटिंग प्रक्रिया अस्पष्ट थी और कुछ विषयों पर दाएं (राइट विंग) झुकाव वाली टोन नजर आती थी।
Grokipedia में एलन मस्का का पेज
Grokipedia में एलन मस्क का विवरण उनके Wikipedia पेज की तुलना में काफी सकारात्मक और प्रशंसात्मक है। इसमें उनके AI प्रयासों को इस तरह पेश किया गया है कि ये “AI सुरक्षा पर सच-केंद्रित विकास को प्राथमिकता देते हैं, भारी नियमों के बजाय।” इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट लॉन्च को xAI की तेज इंटरेशन और Grok के डिजाइन में सत्य की खोज और सेंसरशिप कम करने के उदाहरण के रूप में दिखाया गया है, हालांकि साइट पर तथ्यात्मक गलतियां भी मिलीं।
