इलेक्ट्रॉनिक्स बनने जा रहा है दुनिया का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर: MEITY सचिव

Electronics Manufacturing Sector: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सचिव एस कृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में सालाना 500 अरब डॉलर का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की पूर्ण भागीदारी के बिना इस लक्ष्य तक पहुंचना ‘बहुत मुश्किल’ होगा।

Electronics Manufacturing Sector: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सचिव एस कृष्णन ने शनिवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री विश्व स्तर पर और भारत में सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बनने की ओर अग्रसर है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तमिलनाडु का ‘इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर’ वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में देश के अग्रणी के रूप में उभर रहा है।

Electronics Manufacturing Sector

Electronics Manufacturing Sector (image-istock)

कृष्णन ने यह बात अनुबंध निर्माण कंपनी जेटवर्क इलेक्ट्रॉनिक्स के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन के अवसर पर कही। संयंत्र का उद्घाटन केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। श्रीपेरंबदूर में आयोजित इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा, जेटवर्क के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक अमृत आचार्य और इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के अध्यक्ष जोश फॉल्गर ने भाग लिया। कृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में सालाना 500 अरब डॉलर का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

End of Feed