टेक एंड गैजेट्स

Apple ने लॉन्च किया नया Surveyor ऐप, बताएगा पहले से सटीक रास्ता, गूगल मैप को देगा टक्कर

Apple Surveyor app: यह ऐप रियल-टाइम मैपिंग डेटा कलेक्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। नए बदलाव के बाद Apple Maps अधिक सटीक और विश्वसनीय बनेगा और लगातार अपडेट होता रहेगा। हालांकि, यह ऐप आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इसके बजाय, यह मैपिंग असाइनमेंट के लिए काम करने वाली पार्टनर कंपनियों के लिए हो सकता है।

Image

apple maps (image-Apple)

Apple Surveyor app: यदि आप रास्ता देखने और लोकेशन का पता लगाने के लिए एप्पल मैप का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी सुविधा बढ़ने वाली है। एप्पल ने 'सर्वेयर' नाम से एक नया ऐप लॉन्च किया है, जो एप्पल मैप्स की सटीकता और विस्तार को बढ़ाने के लिए लाया गया है। इस ऐफ को रियल वर्ल्ड मैपिंग डाटा को एकत्र करने के लिए डिजाइन किया गया है। एप्पल का यह कदम गूगल मैप्स को सीधे टक्कर देगा।

क्या करेगा एप्पल का नया ऐप

यह ऐप रियल-टाइम मैपिंग डेटा कलेक्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे Apple Maps की लोकेशन सटीकता और डिटेलिंग को और बेहतर बनाया जा सके। MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐप की मदद से स्ट्रीट साइन, ट्रैफिक सिग्नल और सड़क किनारे की अपडेटेड जानकारी को रियल-टाइम में कैप्चर किया जाएगा।

नए बदलाव के बाद Apple Maps अधिक सटीक और विश्वसनीय बनेगा और लगातार अपडेट होता रहेगा। हालांकि, यह ऐप आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इसके बजाय, यह मैपिंग असाइनमेंट के लिए काम करने वाली पार्टनर कंपनियों के लिए हो सकता है।

यानी यह सिर्फ उन कंपनियों के लिए है, जो Apple के साथ मैपिंग टास्क पर काम करती हैं।

बता दें कि जब कोई इस ऐप को डाउनलोड करता है और खोलता है, तो उसे "Open Partner App" का ऑप्शन दिखता है, जिससे एक दूसरी ऐप 'Premise' ओपन होती है। प्रिमाइस एक ऐसी कंपनी है जो लोगों को छोटे-छोटे टास्क पूरे करने के बदले में रिवार्ड देती है। इस ऐप पर यूजर्स को सर्वे लेना, लोकल जानकारी जैसे कंस्ट्रक्शन जोन या ग्रोसरी प्राइसिंग शेयर करना, और शहर की लोकेशन्स की तस्वीरें खींचने जैसे काम मिलते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article