टेक एंड गैजेट्स

Oppo F29 5G सीरीज का आ रहा है धांसू कैमरा और दमदार बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

Oppo F29 5G and F29 Pro 5G enter India: Oppo F29 5G और F29 Pro 5G 20 मार्च को भारत में लॉन्च हो रहे हैं। ये फोन दमदार MediaTek Dimensity 7300 और Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएंगे। 6,500mAh तक की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा जैसी शानदार स्पेसिफिकेशन्स मिलने की उम्मीद है।

Image

Oppo F29 5G और F29 Pro 5G भारत में 20 मार्च को लॉन्चिंग, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • Oppo F29 Pro 5G में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 50MP प्राइमरी कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा और दमदार बैटरी बैकअप
  • संभावित कीमत ₹25,000-₹30,000 के बीच, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ वाटरप्रूफ डिजाइन

Oppo F29 5G and F29 Pro 5G enter India: चीनी स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने पुष्टि की है कि वह अपनी नई Oppo F29 5G और Oppo F29 Pro 5G सीरीज को 20 मार्च को भारत में लॉन्च करने जा रही है। Oppo की F-सीरीज पहले से ही अपनी मजबूती और टिकाऊपन के लिए जानी जाती है, और ऐसा माना जा रहा है कि नई F29 लाइनअप भी इसी थीम के साथ बाजार में उतारी जाएगी। Oppo ने कंफर्म किया है कि F29 5G सीरीज को IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि ये स्मार्टफोन 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक बिना किसी नुकसान के रह सकते हैं और ठंडे या गर्म पानी के जेट स्प्रे को भी झेल सकते हैं।

हालांकि, इसके अलावा अन्य फीचर्स पर अब तक पर्दा बना हुआ है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के आधार पर इनके स्पेसिफिकेशंस के बारे में काफी जानकारी मिल चुकी है।

Oppo F29 Pro 5G: संभावित स्पेसिफिकेशन

Oppo F29 Pro 5G में 6.7-इंच का FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन को MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस किया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस डिवाइस में 6,000mAh की दमदार बैटरी होगी, जिसे 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। स्टोरेज के लिए तीन वेरिएंट उपलब्ध हो सकते हैं – 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज।

वहीं, Oppo F29 5G में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है और यह Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ आएगा। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के बिना) और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल होगा। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Oppo F29 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है – 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज।

Oppo F29 5G सीरीज: संभावित कीमत

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo F29 Pro 5G की कीमत ₹30,000 से कम हो सकती है, जबकि Oppo F29 5G की कीमत ₹25,000 से कम रहने की संभावना है। अगर आप मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Oppo की यह नई सीरीज आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article