टेक एंड गैजेट्स

घर का कोना-कोना चमका देगा यह वैक्यूम क्लीनर, इतनी कीमत में हुआ लॉन्च

Dyson Big Ball Vacuum Cleaner: डायसन बिग बॉल अपनी दो-स्तरीय रेडियल रूट साइक्लोन तकनीक की बदौलत 205 AW का पावरफुल सक्शन देता है। इसके अलावा डायसन बिग बॉल वैक्यूम क्लीनर को एक बड़े 1.6L बिन और एक लंबी 22 फीट की कॉर्ड के साथ आता है।

Image

Dyson Big Ball Vacuum Cleaner

Dyson Big Ball Vacuum Cleaner: डायसन ने डायसन बिग बॉल वैक्यूम को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह उनका सबसे पावरफुल कॉर्डेड वैक्यूम क्लीनर है। इसमें आसान स्टीयरिंग के लिए बॉल टेक्नोलॉजी है, जो कोनों और तंग जगहों में आसानी से काम करती है और गिरने पर खुद को उठा लेती है। यह कार्बन-फाइबर क्लीनर हेड के साथ आता है, जिसे सभी प्रकार के फर्श, एक मैट्रेस टूल और एक कॉम्बी/क्रेविस टूल के लिए इंजीनियर किया गया है।

क्या है खासियत

डायसन बिग बॉल वैक्यूम क्लीनर को एक बड़े 1.6L बिन और एक लंबी 22 फीट की कॉर्ड के साथ पेश किया गया है। यह नो-टच बिन खाली करने की सुविधा भी देता है। इसमें सेल्फ-राइटिंग तकनीक, जो गिरने पर खुद को उठाने की अनुमति देती है।

पावरफुल सक्शन

डायसन बिग बॉल अपनी दो-स्तरीय रेडियल रूट साइक्लोन तकनीक की बदौलत 205 AW का पावरफुल सक्शन देता है, जिससे हर सतह पर गहरी सफाई सुनिश्चित होती है। डायसन अपने बिग बॉल वैक्यूम क्लीनर पर 5 साल की वारंटी दे रहा है। कंपनी 2 साल की एक्सिडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन भी दे रही है।

बॉल तकनीक के साथ आसान स्टीयरिंग

डायसन बिग बॉल को कोनों और तंग जगहों पर आसानी से नेविगेट करने के लिए डिजाइन किया गया, वैक्यूम आसान स्टीयरिंग के लिए बॉल पर चलता है। बॉल तकनीक इसे आसानी से मुड़ने की सुविधा देती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कोई भी क्षेत्र अछूता न रहे।

कितनी है कीमत

डायसन बिग बॉल वैक्यूम क्लीनर की भारत में कीमत 29,900 रुपये है। इसे डायसन की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर में डायसन डेमो स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article