टेक एंड गैजेट्स

Dhanteras 2024: अमेजन पर शुरू हुई धनतेरस स्टोर सेल, जानें क्या-क्या मिलेगा सस्ता

Amazon Sale for Dhanteras 2024: कंपनी का कहना है कि भारत में, मेंबर्स अमेजन पर 10 लाख प्रोडक्ट्स पर फ्री अनलिमिटेड सेम-डे डिलीवरी और 40 लाख प्रोडक्ट्स पर नेक्‍स्‍ट-डे डिलीवरी, एक्‍सक्‍लूसिव डील्‍स तक एक्सेस, शॉपिंग इवेंट्स के लिए अर्ली एक्‍सेस, प्राइम डे के लिए एक्‍सक्‍लूसिव एक्‍सेस का लाभ उठा सकते हैं।

Image

amazon Dhanteras diwali Special Sale

Amazon Sale for Dhanteras 2024: इस बार धनतेरस पर, अमेजन उन ग्राहकों के लिए वन-स्‍टॉप शॉपिंग डेस्टिनेशन लेकर आया है, जो नए टेक गैजेट्स, ऑटोमोबाइल्‍स, गोल्‍ड और त्‍योहार के लिए जरूरी प्रोडक्ट पर बेस्ट डील्स चाहते हैं। धनतेरस स्‍टोर, नए इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स, अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी, एथनिक कपड़े, होम एप्‍लाएंसेस, शुभ सजावट, ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स और गोल्‍ड सहित तमाम प्रोडक्ट पर दमदार डिस्काउंट और ऑफर्स दे रहा है। ग्राहक एप्‍पल, सैमसंग, वनप्‍लस, तनिष्‍क, टाइटन, बीबा, हॉकिंस, जीवा, ओला और विडा सहित अन्‍य टॉप ब्रांड्स की ओर से एक्‍सक्‍लूसिव डील्‍स का फायदा उठा सकते हैं।

ये ब्रांड्स दे रहे दमदार ऑफर्स

अमेजन की धनतेरस स्टोर में सैमसंग गैलेक्‍सी S23 अल्‍ट्रा और इस सीरीज के अन्य फोन पर दमदार डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा

एप्‍पल आईफोन 13 पर भी डिस्काउंट मिलेगा। सेल में आप वनप्‍नस 12R को भी बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन ईको शो अलेक्‍सा और अमेजन फायर टीवी स्टिक पर भी सेल में अच्छी डील्स मिल रही हैं।

मिलेंगे ये फायदे

कंपनी का कहना है कि भारत में, मेंबर्स अमेजन पर 10 लाख प्रोडक्ट्स पर फ्री अनलिमिटेड सेम-डे डिलीवरी और 40 लाख प्रोडक्ट्स पर नेक्‍स्‍ट-डे डिलीवरी, एक्‍सक्‍लूसिव डील्‍स तक एक्सेस, शॉपिंग इवेंट्स के लिए अर्ली एक्‍सेस, प्राइम डे के लिए एक्‍सक्‍लूसिव एक्‍सेस, और प्राइम वीडियो के साथ अवॉर्ड विनिंग मूवीज और टीवी शो के लिए अनलिमिटेड एक्‍सेस, अमेजन म्‍यूजिक के साथ 20 से ज्‍यादा भाषाओं में लाखों गानों, 150 लाख पॉडकास्‍ट एपिसोड तक अनलिमिटेड ऐड-फ्री एक्‍सेस, प्राइम रीडिंग के साथ 3000 से ज्‍यादा बुक्‍स, मैगजींस और कॉमिक्‍स के फ्री रोटेटिंग सिलेक्‍शन, प्राइम गेमिंग के साथ मंथली फ्री इन-गेम बेनेफिट्स के लिए एक्‍सेस मिलता है।

बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट

प्राइम मेंबर्स एचडीएफसी, इंडसइंड, बैंक ऑफ बड़ौदा, या एचएसबीसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत इंस्‍टैंट डिस्‍काउंट भी पा सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article