Festive Sale 2026: फ्रिज, AC या वॉशिंग मशीन ऑनलाइन खरीदने से पहले जान लें ये बातें, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

फेस्टिव सीजन में इस ई-कॉमर्स वेबसाइट ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और होम एप्लायंसेज में तगड़ी छूट देते हैं। ऐसे में सेल के दौरान जमकर खरीदारी होती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सेल में हर बार हमें फायदा हो यह जरूरी नहीं है। इसलिए फेस्टिव सेल में खरीदारी करते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

दिवाली के मौके पर अगर आप नया फ्रिज, AC, वॉशिंग मशीन या कोई दूसरा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऑनलाइन सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है। Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कई तरह के ऑफर मिल रहे हैं। बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या ऑनलाइन सामान खरीदना हमेशा फायदेमंद होता है? या फिर दुकान पर जाकर खरीदारी करना ज्यादा बेहतर है?

Festive Sale 2026

फेस्टिव सीजन सेल में खरीदारी के दौरान हुई एक गलती हमारा बड़ा नुकसान करा सकती है।

'इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक पुणे के रहने वाले डीन डी'मोंटे की कहानी से इसे समझा जा सकता है। उन्होंने करीब चार साल पहले दिवाली के दौरान Amazon से 564 लीटर का साइड-बाय-साइड फ्रिज खरीदा था। इस फ्रिज की कीमत करीब 80,000 रुपये थी, लेकिन पुराने फ्रिज को एक्सचेंज करने के बाद उन्हें यह लगभग 45,000 रुपये में मिल गया। यानी उन्हें करीब 35,000 रुपये की बचत हुई।

End of Feed