MacBook Neo पर 12,410 रुपये तक का डिस्काउंट, अब खरीदना चाहिए या नहीं?

अगर आपका इस्तेमाल वेब ब्राउजिंग, ऑनलाइन मीटिंग, ऑफिस वर्क, स्ट्रीमिंग या पढ़ाई तक सीमित है, तो मौजूदा ऑफर के बाद 67,490 रुपये में MacBook Neo एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

अगर आप कम बजट में Apple का लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। Apple ने हाल ही में MacBook Neo की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की थी, लेकिन अब Vijay Sales इस लैपटॉप पर आकर्षक ऑफर दे रहा है। बैंक डिस्काउंट समेत कुल 12,410 रुपये की बचत के बाद MacBook Neo की प्रभावी कीमत 67,490 रुपये रह जाती है, जिससे यह भारत में Apple का सबसे किफायती लैपटॉप बन गया है।

Macbook neo

ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत? (फोटो क्रेडिट-Digit)

ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत?

MacBook Neo के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की संशोधित कीमत 79,900 रुपये है, हालांकि Vijay Sales पर यह फिलहाल 74,490 रुपये में उपलब्ध है। यदि ग्राहक SBI, ICICI या Axis Bank के पात्र बैंक कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 7,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह लैपटॉप की अंतिम कीमत घटकर 67,490 रुपये रह जाती है।

End of Feed