Mahindra Group Stocks: देश के बड़े-बड़े बिजनेस ग्रुपों के कई-कई शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट हैं। इनमें टाटा, बजाज के अलावा महिंद्रा ग्रुप भी शामिल है। इस समय महिंद्रा ग्रुप के दो शेयरों में कमाई का मौका है, जिनमें टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं। दो अलग-अलग ब्रोकरेज फर्मों ने इन शेयरों में निवेश की सलाह दी है। आगे जानिए इन शेयरों के लिए कितना टार्गेट है और इनके मौजूदा स्तर से कितना रिटर्न मिल सकता है।
ये भी पढ़ें -
टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Share Price Target)
जेएम फाइनेंशियल ने टेक महिंद्रा को 1760 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। टेक महिंद्रा लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 1526.70 रुपये है। ये रेट 29 जुलाई को BSE पर करीब सवा 3 बजे का है। इस रेट से टार्गेट प्राइस तक पहुंचने पर ये शेयर 15 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (Mahindra and Mahindra Financial Share Price Target)
मोतीलाल ओसवाल ने महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज को 350 रुपये के टार्गेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 302.75 रुपये है। ये रेट 29 जुलाई को BSE पर करीब सवा 3 बजे का है। इस रेट से टार्गेट प्राइस तक पहुंचने पर ये शेयर 15.6 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
