डिजिटल प्लेटफॉर्म को हर हाल में लेनी होगी ऑनलाइन कंटेंट और बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी: अश्विनी वैष्णव

वैष्णव ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनी सामग्री के उपयोग को विनियमित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया और कहा कि ऐसी सामग्री का निर्माण उस व्यक्ति की सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए जिसका चेहरा, आवाज या व्यक्तित्व इस्तेमाल किया जा रहा है।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को इस बात पर जोर दिया कि डिजिटल मंचों को अपनी सामग्री की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और बच्चों व नागरिकों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करना उनका दायित्व है। वैष्णव ने यहां ’डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन’ (डीएनपीए) के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मंचों को ’जागने’ और उन संस्थानों में विश्वास को मजबूत करने के महत्व को समझने की जरूरत है, जिन्हें मानव समाज ने हजारों वर्षों में बनाया है।

Ashwini Vaishnaw

Ashwini Vaishnaw (PTI Photo/Salman Ali)(PTI02_24_2026_000186B)

लेनी चाहिए जिम्मेदारी

PTI/भाषा के मुताबिक उन्होंने कहा, "मंचों को अपनी सामग्री की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, सभी नागरिकों की ऑनलाइन सुरक्षा मंचों की जिम्मेदारी है।" केंद्रीय मंत्री ने चेतावनी दी कि इन सिद्धांतों का पालन न करने पर ये मंच जवाबदेह होंगे। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का स्वरूप अब बदल चुका है।

End of Feed