टेक एंड गैजेट्स

नए नवेले Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G की सेल हुई शुरू, 4000 तक का मिलेगा डिस्काउंट ऑफर

Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G को कंपनी ने खरीदारी के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए लिस्ट कर दिया है। सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स फ्लैगशिप कैटेगरी के है। कंपनी अपने ग्राहकों को दोनों ही स्मार्टफोन्स में तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

Image

वीवो ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में एक से बढ़कर एक धमाकेदार फीचर्स दिए हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में पिछले सप्ताह Vivo V70 Series को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी की तरफ से Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G को बाजार में उतारा गया था। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी की तरफ से इन दोनों ही स्मार्टफोन को आज से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन में आपको Snapdragon प्रोसेसर, एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट और 6000mAh से बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया गया है।

Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G को कंपनी ने खरीदारी के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए लिस्ट कर दिया है। सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स फ्लैगशिप कैटेगरी के है। कंपनी अपने ग्राहकों को दोनों ही स्मार्टफोन्स में तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रही है। आइए आपको इनके स्टोरेज वेरिएंट और कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

Vivo V70 5G की कीमत और डिस्काउंट ऑफर

सबसे पहले बात करते हैं Vivo V70 की तो इस स्मार्टफोन में आपको दो स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 8GB+256GB स्टोरेज और 12GB+256GB स्टरोरेज ऑप्शन। अगर आप 8GB रैम वाले मॉडल को खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 45,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अगर आप 12GB स्टोरेज वाले मॉडल की तरफ जाते हैं तो इसके लिए आपको करीब 49,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Vivo V70 में मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों को एक्सिस बैंक कार्ड पर 2500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा आप 2175 रुपये तक की बचत कैशबैक ऑफर में कर पाएंगे। इसके अलावा आप इसे 6 महीने के लिए 6900 रुपये की मंथली EMI पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Vivo V70 Elite 5G की कीमत और डिस्काउंट ऑफर

Vivo V70 Elite 5G को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें आपको 8GB+256GB स्टोरेज, 12GB+256GB स्टोरेज और 12GB+512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। अगर आप बेस वेरिएंट खरीदते हैं तो आपके इसके लिए 51,999 रुपये, दूसरे ऑप्शन के लिए आपको 56,999 रुपये और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए कुल 61,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

इस स्मार्टफोन को अगर आप एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके आलावा इस पर 2700 रुपये का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। इस पर ईएमआई ऑप्शन की बात करें तो इसे आप 8550 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

स्मार्टफोन पर मिलने वाले फीचर्स

  • सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलेगा।
  • Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G दोनों में ही 6.59 इंच की फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
  • वीवो ने Vivo V70 में आपको Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
  • Vivo V70 Elite 5G में कंपनी ने Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है।
  • सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 50+8+50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन्स में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें- AI फीचर्स के साथ Samsung Galaxy S26+ हुआ लॉन्च, पॉवरफुल चिपसेट के साथ मिलेगा फ्लैगशिप कैमरा, जानें कीमत
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article