DeepSeek AI का डेटा लीक! रिसर्च फर्म का दावा: चैट हिस्ट्री और जरूरी जानकारियां हुईं उजागर

DeepSeek AI Data Leak: चीनी स्टार्टअप DeepSeek पर आरोप है कि उसने कुछ डेटा को पब्लिक एक्सेस के लिए छोड़ दिया है, जिससे कोई भी व्यक्ति इसे देख सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1 लाख से अधिक डेटा एंट्रीज लीक हो चुकी हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस डेटा में किन देशों के यूजर्स की जानकारी शामिल है।

DeepSeek AI Data Leak: हाल ही में लोकप्रिय हुए चाइनीज एआई DeepSeek को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि DeepSeek का डेटा लीक हो गया है, जिसमें करीब 10 लाख यूजर्स की संवेदनशील जानकारी शामिल है। इस लीक में यूजर्स की चैट हिस्ट्री समेत कई अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स मौजूद हैं, जिससे कई लोगों की प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है।

DeepSeek AI का डेटा लीक: क्या है पूरा मामला?

DeepSeek अपने लॉन्च के साथ ही चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इसे इटली और आयरलैंड ने बैन किया है। शुरुआत से ही यह सवाल उठता रहा है कि क्या चीनी स्टार्टअप्स का डेटा सुरक्षित रहता है? अब Wiz Research के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने दावा किया है कि DeepSeek का डेटा लीक हो चुका है। इस लीक डेटाबेस में कई संवेदनशील जानकारियां मौजूद हैं, जिनमें चैट हिस्ट्री, सीक्रेट कीज और अन्य निजी डेटा शामिल हैं।

End of Feed