सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, DD News पर दिखेगा आपका कंटेंट, पैसे भी मिलेंगे

DD News Creator's Corner: Creator’s Corner कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार तक शाम 7:00 से 7:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसका उद्देश्य देशभर के डिजिटल क्रिएटर्स को भारत के सबसे भरोसेमंद न्यूज प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाने का अवसर देना है।

यदि आप भी कंटेंट क्रिएटर हैं तो आपके लिए अपनी प्रतिभा को दिखाने और पैसे कमाने का शानदार मौका है। DD News ने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक खास पहल ‘Creator’s Corner’ शुरू की है। इस पहल के तहत सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स अपने पुराने या नए वीडियो कंटेंट को DD News पर दिखाने का मौका पा सकते हैं और इसके बदले उन्हें भुगतान भी मिलेगा।

DD News Creator's Corner Program

DD News Creator's Corner Program

हर हफ्ते DD News पर दिखेगा क्रिएटर्स का कंटेंट

डीडी न्यूज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया है जिसके मुताबिक Creator’s Corner कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार तक शाम 7:00 से 7:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसका उद्देश्य देशभर के डिजिटल क्रिएटर्स को भारत के सबसे भरोसेमंद न्यूज प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाने का अवसर देना है।

End of Feed