टेक एंड गैजेट्स

Google Search से तुरंत हटा लें अपनी निजी इंफॉर्मेशन, कंपनी ने बेहद आसान कर दिया है प्रॉसेस

अगर आपका पर्सनल डेटा किसी के हाथ लग जाए तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए अपने डेटा को लेकर काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आपने कभी भी गूगल पर पर्सनल चीज सर्च की है और उसको लेकर चिंता है तो अब आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है।

Image

साइबर क्रिमिनल्स आपकी निजी जानकारी का गलत फायदा उठा सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

गूगल क्रोम दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला सर्च इंजन है। जब भी हमें कुछ नई जानकारी तलाशनी होती है हम फटाफट गूगल में सर्च करते हैं। बहुत लोगों को लगता है कि गूगल पर सर्च की गई एक्टिविटी हमारे तक ही सीमित है लेकिन ऐसा नहीं है। आपकी एक लापरवाही आपका पर्सनल डेटा या फिर इंटरनेट पर आपकी एक्टिविटी को लीक कर सकती है। इसलिए अगर आप गूगल पर कुछ भी सेंसिटिव कंटेंट सर्च करते हैं तो आपको उसे रिमूव भी कर देना चाहिए।

आपको बता दें कि आज के समय में डेटा ही सबसे बड़ा हथियार है। अगर आपका पर्सनल डेटा किसी के हाथ लग जाए तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए अपने डेटा को लेकर काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आपने कभी भी गूगल पर पर्सनल चीज सर्च की है और उसको लेकर चिंता है तो अब आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। गूगल ने इस समस्या को खत्म करने के लिए एक बड़े ही काम का टूल पेश कया है।

आपको बता दें कि गूगल ने हाल ही में ऐलान किया है कि गूगल सर्च से अब सेंसेटिव इंफॉर्मेंशन को बेहद आसानी से हटाया जा सकता है। गूगल के मुताबिक नया टूल यूजर्स को आपत्तिजनक कंटेंट को रिपोर्ट करने और सर्च हिस्ट्री की जानकारी को कंट्रोल करने में भी बड़ी मदद करेगा। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे गूगल सर्च से अपनी सेंसेटिव इंफॉर्मेंशन को हटा सकते हैं।

ऐसे हटाएं गूगल से निजी जानकारी

  • गूगल सर्च से अपनी सेंसेटिव इंफोर्मेशन या इमेज को हटाने के लिए सबसे पहले सर्च रिजल्ट के सामने बने थ्री-डॉट मेनू पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर बने 'रिमूव रिजल्ट' ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • अगले स्टेप में गूगल आपसे रिजल्ट को रिमूव करने की वजह को पूछेगा।
  • अगर आपको लगता है कि कोई आपत्तिजनक इमेज या सेंसिटिव जानकारी शेयर हो रही है तो इसके बार में गूगल को बताएं।
  • गूगल को जानकारी देने के बाद आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी।
  • आप रिजल्ट अबाउट यू सेक्शन में जाकर इस रिक्वेस्ट को ट्रैक भी कर पाएंगे।
  • आपको बता दें कि आप एक रिक्वेस्ट में एक से ज्यादा इमेज को भी रिपोर्ट कर सकते हैं।

गूगल ने इस प्रक्रिया को आसान बना दिया है और साथ ही कुछ नए सुरक्षा उपाय भी जोड़े हैं। अगर आपकी कंटेंट हटाने की रिक्वेस्ट मंजूर हो जाती है, तो आप एक नया फीचर चालू कर सकते हैं। इसके बाद भविष्य में आपके नाम से जुड़े दूसरे रिजल्ट भी अपने आप फ़िल्टर हो जाएंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article