टेक एंड गैजेट्स

Microsoft Outage: 85 लाख डिवाइस हुए थे क्राउडस्ट्राइक की अपडेट का शिकार, माइक्रोसॉफ्ट ने दी जानकारी

19 जुलाई 2024 को दुनिया भर में अचानक तब हडकंप मच गया जब एक के बाद एक माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पर चलने वाले डिवाइस ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का शिकार होने लगे। ऐसा क्राउडस्ट्राइक द्वारा जारी की गई एक अपडेट की वजह से हुआ था। अब हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूरी दुनिया के लगभग 85 लाख डिवाइस इस अपडेट का शिकार हुए थे।

Image

85 लाख डिवाइस हुए थे क्राउडस्ट्राइक की अपडेट का शिकार, माइक्रोसॉफ्ट ने दी जानकारी

Photo : iStock

Microsoft Outage: 19 जुलाई 2024, शुक्रवार के दिन सुबह अचानक 10 बजे के आस पास तब हडकंप मच गया, जब एक के बाद एक माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पर चलने वाले लैपटॉप और PC ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का शिकार हो गए। डिवाइस काम करते करते अचानक ही बंद होने लगे और उसके बाद रिकवरी मोड में चले गए। साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक द्वारा जारी की गई अपडेट को इस समस्या के पीछे वजह बताया जा रहा है। इस दौरान काफी काम ठप पड़ने लगा और दुनिया के कई देशों में तो फ्लाइट्स की उड़ानें भी रोक दी गईं। अब माइक्रोसॉफ्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूरी दुनिया में लगभग 85 लाख डिवाइस करोड़ क्राउडस्ट्राइक की अपडेट का शिकार हुए थे।

आखिर हुआ क्या था?

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ब्लॉग में बताया है कि दुनिया में मौजूद लगभग 85% लैपटॉप और PC क्राउडस्ट्राइक की अपडेट का शिकार हुए थे। विंडोज के सोफ्टवेयर पर काम करने वाले लैपटॉप और अन्य डिवाइस काम करते करते अचानक बंद पड़ने लगे और रिकवरी मोड में चले गए। इस दौरान लैपटॉप और PC जिस समस्या का शिकार हुए उसे BSOD कहा जाता है। BSOD के दौरान लैपटॉप और PC रिकवरी मोड में चले जाते हैं और एक नीली स्क्रीन आपको बताती है कि लैपटॉप और PC में कोई समस्या जिस वजह से वह स्टार्ट नहीं हो पा रहा है।

कैसे हुआ ठीक?

इस समस्या की वजह से दुनिया भर में कई जगहों पर फ्लाइट्स की उड़ानों को रोक दिया गया। कई जगहों पर सिक्योरिटी चेक में भी देरी देखने को मिली थी। यह समस्या 6 घंटों तक बनी रही थी और शाम 4 बजे क्राउडस्ट्राइक ने एक नया अपडेट जारी किया जो माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर सोफ्टवेयर को सही से काम करने में मदद करता है। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि विंडोज सॉफ्टवेयर पर चलने वाले 1% से भी कम डिवाइस क्राउडस्ट्राइक की इस अपडेट का शिकार हुए थे।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article