फेस्टिव सेल की शुरुआत और नवरात्रि की शुरुआत एक ही साथ होने जा रही है। इसके अलावा नई जीएसटी दरें भी 22 सितंबर 2025 से लागू होने जा रही हैं तो ऐसे में यह कहा जा सकता है। कई वर्षों बाद इस साल शॉपिंग का इतना शानदार मौका मिला है। अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल भी 22 सितंबर से शुरू हो रही है जो कि प्राइम मेंबर्स के लिए है, वहीं 23 सितंबर से यह सभी के लिए होगी।
Croma Navratri Sale/Photo-Croma
70 प्रतिशत तक की छूट
फेस्टिव सेल हर साल इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिलता है और अच्छी बात यह है कि इस साल भी फेस्टिव सेल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। आज की इस रिपोर्ट में हम croma नवरात्रि सेल के बारे में बात करेंगे। सेल में HDFC बैंक के अलावा फेडरल बैंक तक के कार्ड पर 2,500 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है।
क्रोमा की इस सेल में logitech M185 2.4GHz माउस को 649 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी कीमत 1,195 रुपये है यानी इस पर 46 प्रतिशत की छूट मिल रही है।
Croma 109 cm (43 inch)
क्रोमा सेल में Croma 109 cm (43 inch) फुल एचडी एलडी स्मार्ट टीवी महज 15,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 34,000 रुपये है यानी इस पर 53 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है।
Redmi Buds 5A
क्रोमा की नवरात्रि सेल में Redmi Buds 5A को 1,299 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी एमआरपी 2,999 रुपये है यानी इस पर 57 फीसदी की छूट मिल रही है। इसकी होम डिलीवरी भी हो जाएगी।
Croma 7.5 kg 5 Star
यदि आप वॉशिंग मशीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप Croma 7.5 kg 5 Star को 13,790 रुपये में खरीद सकते हैं। यह एक 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है।
vivo Y19 5G (4GB RAM, 128GB, Titanium Silver)
स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो क्रोमा पर वीवो का यह फोन 11,499 रुपये में मिल रहा है। लिस्टिंग के मुताबिक इस पर 23 प्रतिशत की छूट मिल रही है।
Croma 7L RO + UV + UF + Minerals Water Purifier
वॉटर प्यूरीफायर खरीदने की प्लानिंग है तो यह शानदार मौका है। सिर्फ 7,999 रुपये में आप इसे खरीद सकते हैं। इसमें 8 लेयर प्यूरीफिकेशन है। इसकी कीमत 16,000 रुपये है यानी सीधे 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है।
