Coolpad ला रहा है अब तक के सबसे चौड़े डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, नए डिजाइन के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

Coolpad के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.3 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका आसपेक्ट रेश्यो 16:10 है, जो इसे आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले लंबे और पतले स्मार्टफोन से अलग बनाता है। फोन के निचले हिस्से में मोटा बेजल देखने को मिल सकता है।

स्मार्टफोन की दुनिया में अब कंपनियां सिर्फ दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरे पर ही नहीं, बल्कि डिस्प्ले के डिजाइन पर भी खास ध्यान दे रही हैं। इसी कड़ी में चीनी कंपनी Coolpad एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है, जिसका डिस्प्ले आम Android फोन से काफी अलग होगा। कंपनी का दावा है कि यह रेगुलर Android स्मार्टफोन की कैटेगरी में दुनिया के सबसे चौड़े डिस्प्ले वाले फोन में शामिल होगा।

Coolpad

इस स्मार्टफोन में आपको चौड़े डिस्प्ले के साथ दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

इस फोन का डिजाइन पिछले महीने पेश किए गए Huawei Pura X View से मिलता-जुलता है। इसमें लंबाई के मुकाबले ज्यादा चौड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जिससे वीडियो देखने, पढ़ने और दूसरे काम करने के लिए ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिल सकता है। कंपनी ने इसके प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं और इसे अक्टूबर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की योजना है।

End of Feed