CMF ने लॉन्च किए तीन नए धमाकेदार ईयरबड्स, शानदार साउंड के साथ मिलेगा ANC और स्टाइलिश डिजाइन, कीमत सिर्फ इतनी

CMF Buds 2a, Buds 2 and Buds 2 Plus: CMF Buds 2 डार्क ग्रे, लाइट ग्रीन और ऑरेंज कलर में आता है, जबकि Buds 2 Plus ब्लू और लाइट ग्रे कलर में उपलब्ध है। CMF Buds 2a को डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकता है।

CMF Buds 2a, Buds 2 and Buds 2 Plus: नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने भारतीय मार्केट में एक साथ तीन नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स- CMF Buds 2, CMF Buds 2 Plus, और CMF Buds 2a लॉन्च किए हैं। ये सभी मॉडल्स अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। ईयरबड्स में 50dB तक के एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) का भी सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं इनके स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में...

CMF Buds 2a, CMF Buds 2, CMF Buds 2 Plus

CMF Buds 2a, CMF Buds 2, CMF Buds 2 Plus

कितनी है कीमत

CMF Buds 2 की कीमत 2,699 रुपये है, जबकि CMF Buds 2 Plus को 3,299 रुपये में लॉन्च किया गया है। CMF Buds 2a इस लाइनअप में एंट्री-लेवल ऑप्शन है जिसकी कीमत 2,199 रुपये है। CMF Buds 2 डार्क ग्रे, लाइट ग्रीन और ऑरेंज कलर में आता है, जबकि Buds 2 Plus ब्लू और लाइट ग्रे कलर में उपलब्ध है। CMF Buds 2a को डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकता है।

End of Feed