टेक एंड गैजेट्स

OnePlus 13s: भारत में जल्द लॉन्च होगा वनप्लस का पहला 'छोटू' फ्लैगशिप फोन, जानें फीचर्स

OnePlus 13s India launch: वनप्लस 13s को पहले ही घरेलू मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में इस फोन को 6.32 इंच फ्लैट OLED पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज तकनीक से लैस होगा।

Image

OnePlus 13s

OnePlus 13s India launch: ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रैंड वनप्लस ने आखिरकार अपने पहले कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप One Plus 13s को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने इस फोन को 'Coming Soon' टैगलाइन के साथ पोस्ट किया है। इसके अलावा इस छोटू डिवाइस को स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्लेटफॉर्म से लैस किया जाएगा।

X पर लॉन्च की पुष्टि

वनप्लस इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इसकी पुष्टि की है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही वनप्लस ने चीन में OnePlus 13T स्मार्टफोन लॉन्च किया था और इसके तुरंत बाद कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और Amazon लिस्टिंग के माध्यम से OnePlus 13s स्मार्टफोन के भारत लॉन्च की घोषणा कर दी।

OnePlus 13s का भारत में कब होगा लॉन्च

OnePlus ने अपने भारत की वेबसाइट पर पोस्टर्स और माइक्रोसाइट लाइव कर दिए हैं। हालांकि, सटीक लॉन्च तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन Amazon माइक्रोसाइट ने पुष्टि कर दी है कि OnePlus 13s इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध रहेगा।

OnePlus 13s के संभावित फीचर्स

वनप्लस 13s को पहले ही घरेलू मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में इस फोन को 6.32 इंच फ्लैट OLED पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2640 x 1216 पिक्सल और पिक्सल डेनसिटी 460ppi होगी। डिस्प्ले 10 बिट कलर डेप्थ, 120Hz रिफ्रेश रेट और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए DCI-P3, HDR10+, HDR विविड और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करेगा।

अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज तकनीक से लैस होगा, जो फास्ट ऐप लोडिंग और मल्टीटास्किंग का वादा करता है। फोटोग्राफी के मामले में, वनप्लस 13s में OIS के साथ 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर, 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो लेंस और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article