टेक एंड गैजेट्स

Cloudflare Down: इंटरनेट हुआ ठप, कई सारी वेबसाइट्स हुईं धराशाही, Canva-ChatGPT समेंत कई ऐप्स नहीं कर रहे काम

क्लाउड फ्लेयर में आई दिक्कत की वजह से कई सारी वेबसाइट्स काम नहीं कर रही है। इसका असर आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर पर भी देखने को मिला है। ज्यादातर यूजर्स को 500 Internal Server Error या Bad Gateway वाला मैसेज दिखाई दे रहा है।

Image

एक महीने के अंदर दूसरी बार डाउन हुआ क्लाउडफ्लेयर।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Cloudflare Down, Internet Outage: इंटरनेट की दुनिया में एक बार फिर से लोंगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। नेटवर्क सर्विस प्रवाइडर क्लाउड फ्लेयर के सर्वर में फिर से बड़ी दिक्कत सामने आई है। Cloudflare के सर्वर डाउन होने की वजह से शुक्रवार दोपहर से Canva, ChatGPT समेत कई सारी ऐप्स ने अचानक से काम करना बंद कर दिया जिसके कारण करोड़ों लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

क्लाउड फ्लेयर में आई दिक्कत की वजह से कई सारी वेबसाइट्स काम नहीं कर रही हैं। इसका असर आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर पर भी देखने को मिला है। ज्यादातर यूजर्स को 500 Internal Server Error या Bad Gateway वाला मैसेज दिखाई दे रहा है। इंटरनेट ठप और वेबसाइट न चलने की समस्या को लेकर कई सारे यूजर्स की तरफ से सोशल मीडिया X पर स्क्रीनशॉट भी शेयर किए गए हैं।

एक महीने के अंदर दूसरी बार बाधित हुईं सर्विस

आपको बता दें कि पिछले एक महीने के अंदर यह दूसरी बार ऐसा है जब क्लाउड फ्लेयर की सर्विस बाधित हुई हैं। इससे पहले 18 नवंबर को भी क्लाउडफ्लियर की सर्विस अचानक बाधित हुई थीं जिसकी वजह से कई सारी वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया था। शुक्रवार को क्लाउडफ्लेयर के सर्वर में दिक्कत होने की वजह से Spotify और TruthSocial ने भी काम करना बंद दिया।

कंपनी ने यूजर्स को दी जानकारी

क्लाउडफ्लेयर की तरफ से लोगों को इस समस्या को लेकर अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी गई है। कंपनी के मुताबिक शेड्यूल मेंटेनेंस चल रहा है। कंपनी ने कहा कि इसके बारे में जल्दी ही नया अपडेट दिया जाएगा। बता दें कि क्लाउडफ्लेयर का यह मेंटेनेंस 5 दिसंबर यानी आज दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक शेड्यूल किया गया था। शुरूआत में यूजर्स को वेबसाइट और सर्विस इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही थी, लेकिन बाद में कुछ वेबसाइट्स ने काम करना शुरू कर दिया था।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article