Tech Layoffs: डेल-इंटेल के बाद एक और टेक कंपनी में छंटनी, हजारों लोगों की जाएगी नौकरी

Cisco Layoffs: इंटरनेट ट्रैफिक को डायरेक्ट करने वाले राउटर और स्विच बनाने वाली कंपनी सिस्को (Cisco) ने छंटनी करने वाली है। कंपनी इस बार करीब 4000 लोगों को घर का रास्ता दिखाएगी। इससे पहले भी कंपनी ने फरवरी 2023 में करीब 4 हजार लोगों को निकाला था।

Cisco Layoffs: टेक सेक्टर में एक बाद फिर छंटनी का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में डेल और इंटेल जैसी टेक कंपनियों ने छंटनी की घोषणा की है अब सिस्को (Cisco) ने भी छंटनी की तैयारी कर ली है। सिस्को इस साल छंटनी का दूसरा दौर लागू करने जा रहा है, जिसमें हजारों कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा क्योंकि कंपनी अपना ध्यान साइबर सुरक्षा और एआई पर फोकस कर रही है। बता दें कि सिस्को, इंटरनेट ट्रैफिक को डायरेक्ट करने वाले राउटर और स्विच बनाने वाली लीडिंग कंपनी है।

पहले 4,000 कर्मचारियों को भेजा था घर

बता दें कि इससे पहले भी कंपनी बड़ी मात्रा में छंटनी कर चुकी है। इससे पहले फरवरी 2023 में छंटनी की घोषणा की गई थीं, जिसमें 4,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आगामी छंटनी से कर्मचारियों की संख्या भी इतनी ही हो सकती है और कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों के साथ ही आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है। यानी साल के आखिर तक कंपनी छंटनी कर सकती है।

End of Feed