टेक एंड गैजेट्स

बुजुर्गों की देखभाल के लिए रोबोट तैनात करेगा चीन, जानें क्या है पड़ोसी देश का मास्टर प्लान

China Elderly Care Robots: दरअसल, चीन अपनी तेजी से बढ़ती वृद्ध आबादी को लेकर चिंतित है। साल 2023 के अंत तक, चीन की 65 वर्ष और उससे अधिक आयु की जनसंख्या करीब 21.7 करोड़ थी, जो कुल जनसंख्या का 15.4 प्रतिशत थी। चीन रोबोट के उपयोग पर नीति को औपचारिक रूप देने वाले पहले देशों में से एक बन गया है।

Image

China Elderly Care Robots (image-istock)

China Elderly Care Robots: हमने फिल्मों में रोबोटों को सामान्य लोगों की तरह कामों में मदद करते देखा है, और अब चीन इस विचार को वास्तविकता बनाने के लिए कदम उठा रहा है। यह देश विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने वाला है।

चीन ने देश में बुजुर्गों की देखभाल के लिए रोबोट तैनात करने का निर्णय लिया है। देश में बढ़ती वृद्ध आबादी से चिंतित होने से चीन बुजुर्गों की देखभाल के लिए मानव जैसे रोबोट विकसित करने की योजना बना रहा है। चीन इस नीति को औपचारिक रूप से लागू करने वाला पहला देश भी बन गया।

ये रोबोट बुजुर्गों को सहायता प्रदान करेंगे और उनके स्वास्थ्य की निगरानी करेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्हें अपने प्रियजनों के समान व्यवहार करने के लिए भी प्रोग्राम किया जाएगा।

दरअसल, चीन अपनी तेजी से बढ़ती वृद्ध आबादी को लेकर चिंतित है। साल 2023 के अंत तक, चीन की 65 वर्ष और उससे अधिक आयु की जनसंख्या करीब 21.7 करोड़ थी, जो कुल जनसंख्या का 15.4 प्रतिशत थी। इस वर्ष जनवरी में, चीनी राज्य परिषद द्वारा जारी निर्देश में कहा गया था कि प्राधिकारियों का इरादा देश के बुजुर्गों की देखभाल में सहायता के लिए ऐसे रोबोटों के साथ-साथ कंप्यूटर इंटरफेस और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास को बढ़ावा देना है।

चीन रोबोट के उपयोग पर नीति को औपचारिक रूप देने वाले पहले देशों में से एक बन गया है। इस क्षेत्र के विकास में तेजी लाने के लिए, चीनी सरकार ने उपर्युक्त क्षेत्रों को लक्षित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी परियोजनाएं स्थापित करने का निर्णय लिया है।

परियोजना में साल 2027 तक, रोबोट विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है, साल 2029 तक, राष्ट्रव्यापी वृद्ध देखभाल सेवा नेटवर्क स्थापित करने की योजना बनाई गई है, और यह सुनिश्चित किया गया है कि साल 2035 तक, सभी वृद्धजन एक परिपक्व देखभाल प्रणाली के तहत बुनियादी सेवाओं का आनंद ले सकें।

इनपुट- IANS (साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article