US Vs China: चीन ने गैलियम, जर्मेनियम, एंटीमनी और संभावित सैन्य उपयोग वाली अन्य प्रमुख हाई टेक्नोलॉजी मटेरियल के अमेरिका को निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की मंगलवार को घोषणा की। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने इस कदम की घोषणा अमेरिका द्वारा कंप्यूटर चिप बनाने वाले उपकरण, सॉफ्टवेयर और उच्च बैंडविड्थ मेमोरी चिप के निर्यात पर नियंत्रण के अधीन चीनी कंपनियों की अपनी सूची का विस्तार करने के बाद की। इन चिप का इस्तेमाल एडवांस एप्लीकेशन के लिए होता है।
manufacturing unit china (image-istock)
ये भी पढ़ें: Jio-Airtel 5G में उलझे रहे और BSNL ने कर दिया खेला! लाया IPTV सर्विस, इस कंपनी से मिलाया हाथ
140 कंपनियों पर पडे़गा असर
चीन ने पहले निर्यातकों को गैलियम जैसी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मटेरियर को अमेरिका भेजने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन करने की आवश्यकता बताई थी। अमेरिका की तथाकथित ‘कंपनी सूची’ में हाल ही में शामिल की गई लगभग सभी 140 कंपनियां चीन में स्थित हैं। हालांकि, जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर में कुछ कंपनियां चीन के स्वामित्व वाली हैं।
चीन ने जताया विरोध
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने इसका विरोध किया और कहा कि वह चीन के ‘अधिकारों और हितों’ की रक्षा के लिए कार्रवाई करेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मंगलवार को एक ब्रीफिंग में कहा, "चीन ने सेमीकंडक्टर निर्यात कंट्रोल उपायों को अपडेट करने, चीनी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने और चीन की तकनीकी प्रगति के दुर्भावनापूर्ण दमन के लिए अमेरिका के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।"
इनपुट- भाषा
