बिजनेस

New Demat Account: NSE ने 2024-25 में जोड़े 84 लाख नए Demat Account, Groww और Angel One को सबसे ज्यादा फायदा

New Active Demat Account: भारत के कैपिटल मार्केट्स में वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान रिटेल निवेशकों की उल्लेखनीय भागीदारी हुई। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में 84 लाख से अधिक नए एक्टिव डीमैट खाते जोड़े गए। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 20.5 प्रतिशत अधिक है।

Image

84 लाख नए डीमैट खाते खुले

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 84 लाख नए डीमैट खाते खुले
  • NSE ने दर्ज किया 84 लाख का आंकड़ा
  • Groww और Angel One को सर्वाधिक फायदा

New Active Demat Account: भारत के कैपिटल मार्केट्स में वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान रिटेल निवेशकों की उल्लेखनीय भागीदारी हुई। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में 84 लाख से अधिक नए एक्टिव डीमैट खाते जोड़े गए। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 20.5 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही एनएसई पर कुल सक्रिय डीमैट खाते बढ़कर 4.92 करोड़ हो गए। इस वृद्धि में सबसे आगे दो डिजिटल ब्रोकरेज कंपनियां रहीं, जिनमें Groww और Angel One शामिल हैं। इनकी कुल नेट ग्रोथ में 57 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रही।

ये भी पढ़ें -

पहले पायदान पर रही Groww

Groww सबसे अधिक योगदानकर्ता बनकर उभरी, जिसने 34 लाख नए खाते जोड़े। इसकी एनएसई की वृद्धि में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। इसका सक्रिय ग्राहक आधार मार्च, 2024 के 95 लाख से बढ़कर मार्च, 2025 में 1.29 करोड़ हो गया।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान Groww की बाजार हिस्सेदारी 23.28 प्रतिशत से बढ़कर 26.26 प्रतिशत हो गई।

एंजल वन का भी शानदार परफॉर्मेंस

एंजल वन ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 14.6 लाख खाते जोड़े, और इसके एनएसई की कुल वृद्धि में 17.38 प्रतिशत का योगदान दिया। इसकी बाजार हिस्सेदारी 15.38 प्रतिशत है।

इनके अलावा, जीरोधा ने वित्त वर्ष 2024-25 में 5.8 लाख नए खाते जोड़े, और एनएसई की कुल वृद्धि में इसने लगभग सात प्रतिशत का योगदान दिया। वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक इसकी बाजार हिस्सेदारी 16 प्रतिशत थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने सालाना आधार पर 36.78 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की, और उसका ग्राहक आधार 14.9 लाख के करीब था। इसकी बाजार हिस्सेदारी तीन प्रतिशत थी। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article