Airtel-Jio-Vi के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, जानें कौन आपके लिए बेहतर

Airtel Jio Vi Cheapest Recharge Plans: वोडाफोन आइडिया के 470 रुपये और 1849 रुपये कीमत के दो प्लान पेश किए हैं। वहीं जियो और एयरटेल ने भी दो-दो प्लान पेश किए हैं। दोनों प्लान के साथ SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Airtel Jio Vi Cheapest Recharge Plans: भारतीय टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए ट्राई की एडवाइजरी के बाद नए और सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्लान की खास बात यह है कि इन प्लान में आपको ज्यादा वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान हैं। चलिए जानते हैं एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया के वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान की कीमत और सुविधा के बारे में...

Vi के सस्ते रिचार्ज प्लान

वोडाफोन आइडिया के 470 रुपये और 1849 रुपये कीमत के दो प्लान पेश किए हैं। 470 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS (लिमिट खत्म होने के बाद लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD SMS के लिए 1.5 रुपये चार्ज होगा) और पूरे 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वहीं 1849 रुपये वाले प्लान में 365 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान के साथ भी 470 रुपये वाले प्लान के फायदे मिलते हैं।

End of Feed