Samsung Galaxy S23 Ultra vs S24 Ultra: सस्ते हुए दोनों स्मार्टफोन, जानें कौन-सा खरीदना बेहतर

Samsung Galaxy S23 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: सैमसंग ने हाल ही में अपनी नई गैलेक्सी एस 25 सीरीज (Samsung Galaxy S25 Series) लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Galaxy S25 Ultra भी शामिल है। यह फोन नए AI फीचर्स, बेहतर डिजाइन और स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आता है। लेकिन, इसकी शुरुआती कीमत ₹1,29,990 रखी गई है, जो काफी महंगी हो सकती है। अगर आप इतने पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं और एक ऐसा फोन चाहते हैं जो बेहतरीन फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस के साथ ज्यादा किफायती हो, तो Galaxy S23 Ultra और Galaxy S24 Ultra आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

Authored by: Vishal MathelUpdated Jan 29 2025, 12:32 IST
Samsung Galaxy S23 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: कौन-सा फोन बेहतर Image Credit : Samsung01 / 07

Samsung Galaxy S23 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: कौन-सा फोन बेहतर

Galaxy S23 Ultra की कीमत 71,999 रुपये और Galaxy S24 Ultra की कीमत 94,999 रुपये रखी गई है। दोनों ही फोन Samsung के 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे ये लंबे समय तक अपडेटेड रहेंगे। लेकिन सवाल ये है कि S23 Ultra लेना बेहतर रहेगा या S24 Ultra? आइए दोनों की तुलना करते हैं।

Galaxy S23 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: डिजाइनImage Credit : Samsung02 / 07

Galaxy S23 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: डिजाइन

दोनों फोन्स का डिजाइन काफी हद तक मिलता-जुलता है। हालांकि, S24 Ultra का डिजाइन ज्यादा मॉडर्न है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले और मजबूत साइड रेल्स दिए गए हैं। इसके अलावा, S24 Ultra में टाइटेनियम बॉडी दी गई है, जो इसे S23 Ultra के आर्मर्ड एल्युमिनियम की तुलना में ज्यादा मजबूत बनाती है।

Samsung Galaxy S23 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: डिस्प्लेImage Credit : Samsung03 / 07

Samsung Galaxy S23 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: डिस्प्ले

डिस्प्ले के मामले में S24 Ultra में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलता है। इसमें Corning Gorilla Glass Armor और एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग दी गई है, जिससे आउटडोर और इनडोर दोनों जगहों पर विजिबिलिटी बेहतर होती है। हालांकि, स्क्रीन साइज, रिजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट दोनों में समान ही है।

Samsung Galaxy S23 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: AI फीचर्सImage Credit : Samsung04 / 07

Samsung Galaxy S23 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: AI फीचर्स

सैमसंग ने Galaxy S24 Ultra को AI स्मार्टफोन के रूप में पेश किया था। हालांकि, Galaxy S23 Ultra को भी AI अपडेट मिला है, लेकिन S24 Ultra की AI परफॉर्मेंस बेहतर है। क्योंकि यह बेहतर हार्डवेयर ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है।

Samsung Galaxy S23 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: कैमराImage Credit : Samsung05 / 07

Samsung Galaxy S23 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: कैमरा

कैमरा हार्डवेयर लगभग एक जैसा है, लेकिन S24 Ultra की इमेज प्रोसेसिंग और फोटो क्वालिटी बेहतर होगी। अगर आप बेहतर फोटो और वीडियो क्वालिटी चाहते हैं, तो S24 Ultra का चुनाव करना सही रहेगा।

Samsung Galaxy S23 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: बैटरी और परफॉर्मेंसImage Credit : Samsung06 / 07

Samsung Galaxy S23 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: बैटरी और परफॉर्मेंस

दोनों में 5000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग स्पीड मिलती है। S23 Ultra में एक साल पुराना Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है, जबकि S24 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है, जो ज्यादा पावरफुल और एफिशिएंट है। इसके अलावा, S24 Ultra को S23 Ultra से 1 साल ज्यादा सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा, जिससे यह लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर हो सकता है।

अब कौन-सा फोन खरीदें?Image Credit : Samsung07 / 07

अब कौन-सा फोन खरीदें?

अगर आपका बजट S24 Ultra खरीदने का है तो यह ज्यादा बेहतर डील हो सकती है। लेकिन यदि आपका बजट कम है तो आप S23 Ultra खरीद सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!