टेक एंड गैजेट्स

Airtel-Jio-Vi के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, जानें कौन आपके लिए बेहतर

Airtel Jio Vi Cheapest Recharge Plans: वोडाफोन आइडिया के 470 रुपये और 1849 रुपये कीमत के दो प्लान पेश किए हैं। वहीं जियो और एयरटेल ने भी दो-दो प्लान पेश किए हैं। दोनों प्लान के साथ SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Image

Airtel, Jio and Vi

Airtel Jio Vi Cheapest Recharge Plans: भारतीय टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए ट्राई की एडवाइजरी के बाद नए और सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्लान की खास बात यह है कि इन प्लान में आपको ज्यादा वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान हैं। चलिए जानते हैं एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया के वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान की कीमत और सुविधा के बारे में...

Vi के सस्ते रिचार्ज प्लान

वोडाफोन आइडिया के 470 रुपये और 1849 रुपये कीमत के दो प्लान पेश किए हैं। 470 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS (लिमिट खत्म होने के बाद लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD SMS के लिए 1.5 रुपये चार्ज होगा) और पूरे 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वहीं 1849 रुपये वाले प्लान में 365 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान के साथ भी 470 रुपये वाले प्लान के फायदे मिलते हैं।

Jio के सस्ते रिचार्ज प्लान

Jio ने 1748 रुपए और 448 रुपये कीमत के प्लान पेश किए हैं। जियो के 1748 रुपए वाले प्लान में 336 दिनों की सर्विस वैलिडिटी और 448 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। दोनों प्लान के साथ SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Airtel New Plan: एयरटेल के दो सस्ते प्लान

एयरटेल ने 1,959 रुपये और 469 रुपये कीमत वाले दो प्लान पेश किए हैं। एयरटेल के 1,849 रुपये वाले प्लान में आपको 365 दिन और 469 रुपये वाले प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article